Product by Red Chilis

शाही सवारी देखने गई महिला के गले से 2 लाख रुपए की चेन झपटी

रतलाम
शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रावण माह की धूम के बीच बदमाशों की बूम मची हुई है। इसी के चलते सोमवार को शहर में निकली शाही सवाली के दौरान एक महिला के गले से अज्ञात बदमाश दो लाख रुपए कीमत की 20 ग्राम वजनी चैन झपट कर फरार हो गया है।
शहर के सुनार बावड़ी इलाके में रहने वाली महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि 10 अगस्त शाम 6 बजे यह शुद्ध दही भंडार के सामने चौमुखी पुल रतलाम पर श्रावण सोमवार की शाही सवारी देखने आई थी जहा काफी भीड भाड का माहौल था । मैने गले मे एक सोने की चैन वजनी करीबन 20 ग्राम की पहन रखी थी जो भीड-भाड में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीछे से मेरे गले से सोने की चैन खींचकर निकाल ली । मैने पीछे पलट कर देखा तो काफी भीड भाड होने से मुझे यह समझ मे नही आया कि किस व्यक्ति ने मेरी चैन खींचकर निकाली है । मेरी सोने की चैन 20 ग्राम वजनी कीमती करीबन दो लाख रुपये की है जिसे मै गले में पहने रहती थी जो कोई अज्ञात व्यक्ति मेरे गले से खींचकर छीनकर ले गया है। महिला ने अपने पति दिलीप पोरवाल को वारदात की जानकारी देकर संबधित थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Related Articles

Back to top button