डीजे वाहन से जुलूस निकालने से रोका तो चक्काजाम किया, प्रकरण दर्ज

रतलाम
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिले के बाजना थाना क्षेत्र में तेज आवाज में डीजे बजाकर प्रमुख स्थान की सडक़ पर जाम लगाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद व अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर बाजना थाना प्रभारी थाना स्टाफ के साथ कुंदनपुर,केलकच्छ बाजना में आयोजित कार्यक्रमों पर नजर रखे हुए थे, इसी दौरान सूचना मिली कि कैलाश मुनिया, हिमांशु डोडियार, शैलेन्द्र डोडियार व अन्य लोग एक पिकप डीजे वाहन के साथ तेज आवाज में डीजे बजाते हुए बिरसामुंडा चौराहे से बाजार तरफ जुलूस के रूप में जा रहे है।
इस सूचना पर जानकारी ली गई तो पता चला कि सेन्ट्रल बैंक के सामने तेज आवाज में डीजे बजाया जा रही है और कैलाश मुनिया, हिमांशु डोडियार, शैलेन्द्र डोडियार व अन्य लोग जुलूस के रूप में बाजार तरफ जा रहे है।
जब पुलिस ने इनसे डीजे व जुलूस की वैधानीक अनुमती के संबंध में पुछताछ करते कोई अनुमती नहीं होना पाई गई।
इन्हे समझाईश दी गई कि विश्व आदिवासी दिवस का कार्यक्रम खेल मैदान में चल रहा है इसलिए आप यहां से वापस लौट जाए और खेल मैदान में जाकर कार्यक्रम करे।
पुलिस की इस समझाईश का परन्तु कैलाश मुनिया, हिमांशु डोडियार, शैलेन्द्र डोडियार व अन्य लोगों का कोई असर नही हुआ और ये अपना पिकअप डीजे वाहन बजाते हुए आगे बढ़ते रहे। पुलिस ने इन्हे पुन: उन्हें समझाने का प्रयास किया गया तो कैलाश मुनिया, हिमांशु डोडियार, शैलेन्द्र डोडियार व अन्य लोगो के द्वारा शासकीय अस्पताल के सामने रोड पर बैठकर चक्का जाम कर दिया। इनके इस कृत्य से राहगीरों विशेषकर अस्पताल आने जाने वाले लोगों को परेशानी होने लगी थी। पुलिस ने इन्हे बार बार सडक़ से हटने के लिए बोला गया मगर ये नही माने और बाद में पुलिस ने इन्हे जैसे तैसे वहां से उठाकर रास्ता चालू कराया गया।
चक्काजाम करने के बाद सडक़ से उठे उक्त तीनों ने भीड़ का फायदा उठाकर बगैर वैधानिक अनुमति के डीजे वाहन के साथ जुलूस निकाला था। पुलिस ने इसकी वीडिय़ोंग्राफी कराते हुए कैलाश, हिमांशु शैलेन्द्र के साथ ही वाहन चालक व अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कायमी की है।
