आलोट पुलिस ने भारत और नेपाल से 16 किलों गांजा बरामद किया

रतलाम
जिले की आलोट थाना पुलिस ने भारत और नेपाल नामक युवकों से 16 किलों गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गत दिवस सूचना मिली थी कि दो युवक विक्रमगढ़ से खजुरी देवड़ा रोड़ की तरफ मादक पदार्थ का परिवहन कर रहे है। पुलिस ने इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए विक्रमगढ़ से खजूरी देवड़ा रोड़ पर नाकाबंदी की मोटर साईकल पर सवार युवकों को रोककर उनसे पूछताछ की तो उन्होने अपने नाम नेपालसिंह पिता पर्वतसिंह निवासी कागडिय़ा थाना उन्हैल जिला झालावाड़ (राजस्थान) और इसके साथी ने अपना नाम भारत शर्मा पिता प्रभुलाल शर्मा निवासी झालावाड़ बताया।
नेपाल काले रंग की स्पलेण्डर मोटर साईकल चला रहा था और भारत इसके पीछे हेलमेट पहने बैठा था। इनके पास से पीले रंग का प्लास्टिक का कट्टा रखा हुआ था और ये विक्रमगढ़ फाटक होते हुए बरखेड़ा रोड़ तरफ जा रहे थे।
पुलिस ने इनकी तलाशी ली तो इनके पास रखे बोरे में 16 किलों गांजा पाया गया था। पुलिस ने आरोपी नेपाल सिंह तथा भारत शर्मा के विरुद्ध अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया है।
