हलवाई के मकान का ताला तोडक़र लाखों के जेवर चोरी हुए

रतलाम जिले के सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम कलवानी हाल मुकाम रवन में रहकर हलवाई का काम करने वाले दंपत्ति के मकान का ताला तोडक़र अज्ञात बदमाश लाखों रुपए के जेवर चोरी कर ले गए है।
सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम कलवानी में रहने वाले हलवाई ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत दिवस ये और इनकी पत्नी ग्राम बंजला में शाम पांच बजे के निकले थे। तीसरे दिन इनके पड़ोसी भूली पति बाबूलाल का फोन आया कि तुम्हारे घर का दरवाजा खुला हुआ है। इस सूचना पर ये पंचायत भवन के पीछे स्थित अपने घर पहुचे तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ था फिर ये घर के अन्दर गया तो घर में रखा हुआ सामान इधर उधर बिखरा पडा था व घर में रखी पेटी का हुक खुला हुआ था तो इन्होने पेटी खोल कर देखी तो उसमें रखी एक जोडी पाईजब,दो हाथ के कडे,दो पाले, चांदी की कडीया, चांदी की साकली, चांदी का कंदौरा व एक सोने की नथ,एक सोने की बाली, एक सोने के पेण्डल, सोने के टाप्स,एक सोने का काटा व सोने के मोती व घर में रखे नगदी कुल 300000 (तीन लाख रुपये) तथा मेरी पुरानी इस्तेमाली चांदी रखे हुए थे जो कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया है।
पुलिस ने शिकायत दर्ज कर लाखों का सामान चोरी कर ले जाने वालों की तलाश शुरु कर दी है।
