Product by Red Chilis

रेलवे स्टेशन से बाईक और टे्रनों से यात्रियों के पर्स चोरी हुए

रतलाम
शहर के पीएनटी कालोनी में रहने वाले रामेश्वर लाल मीणा ने जीआरपी रतलाम पर शिकायत दर्ज कराई है कि यह नौकरी करने के लिए प्रीतमनगर जा रहे थे और इन्होने अपनी मोटर साईकल प्लेटफार्म नम्बर-4 के बाहर पार्किग में रखी थी। जब यह प्रीतमनगर ने वापस आए तब तक अज्ञात बदमाश इनकी मोटर साईकल चोरी कर ले गए थे। भोपाल निवासी कमलेश पिता महेश श्रीवास ने शिकायत दर्ज कराई है कि यह गत दिवस भगत की कोठी एक्सप्रेस टे्रन से रानी कमलापति स्टेशन से मंदसौर की और यात्रा कर रहे थे। रतलाम रेलवे स्टेशन पहुचने पर देखा कि इनके पेंट की जेब में रखा पर्स गायब हो गया है। पर्स में दो हजार रुपए नकद सहित अन्य जरुरी दस्तावेज रखे हुए थे।
रेलवे में टीटीई के पद पर उज्जैन में सेवा देकर रिटायर्ड कालोनी शामगढ़ में रहने वाले कुलदीपसिंह कुश्वाह ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत दिवस इनकी सोमनाथ एक्सप्रेस में टिकिट चैकर के रुप में अहमबाद से भोपाल तक इनकी ड्यूटी थी। इसी दौरान यह टे्रन के कोच-बी-1 की सीट नम्बर 7 पर बैठकर कुछ देर बाद वाशरुप गए और वहां से आने पर इन्होने पाया कि इनका बैग गायब हो चुका है। बेंग में ईएफटी की दो बुक रखी हुई थी, जिसे अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए है।
जवाहर नगर थांदला निवासी अमित पिता यशवंत राय बोथरा ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन में अपनी पत्नी के साथ थांदला रोड़ से रतलाम की और यात्रा कर रहे थे। टे्रन में चढऩे के बाद इन्होने देखा कि इनका पर्स चोरी हो गया है। पर्स में 17 हजार रुपए नकदी इनकी पत्नी के जरुरी दस्तावेज,चांदी के सिक्के, चेक, डेबिट कार्ज आदि रखे हुए थे। पुलिस ने शिकायत पर कायमी की है।
रिषी नगर उज्जैन में रहने वाले हर्षुल पिता दिनेश नानवानी ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत दिवस कामाख्या एक्सप्रेस टे्रन से अपनी माताजी के साथ भोपाल जाने के लिए उज्जैन स्टेशन पर आए थे, और ट्रेन में सवार होने के बाद इन्होने देखा कि इनके लोअर की जेब रखा मोबाईल गायब हो चुका है। इनके मोबाईल की कीमत लगभग 60 हजार रुपए बताई गई है।

Related Articles

Back to top button