Product by Red Chilis

शासकीय नर्सिग कालेज में चोरी, प्रोजेक्टर सहित कई सामान ले गए चोर

रतलाम
दो दिन के अवकाश के बाद शासकीय नर्सिग कालेज में लौटे स्टाफ को पता चला कि यहां चोरी हो गई है। प्रभारी प्राचार्य ने संबधित थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय कीं प्रभारी प्राचार्य ने शिकायत दर्ज कराई है कि पिछले दिनों दो दिन की छुट्टी के बाद कालेज पहुची तो सुरक्षाकर्मी सुनीला गणावा ने सूचना की कि क्लास रुप के सभी दरवाजे टूटे हुए है और यहां रखा सामान भी गायब है।
प्रभारी प्राचार्य के अनुसार कालेज से कोई अज्ञात व्यक्ति क्लास रूम की खिडकी को तोडकर एल्युमिनियम के दरवाजे 05 ,टेबल पंखे बडे 02,प्रोजेक्टर और स्टैण्ड 01,नल 02,एल्युमिनियम की खिडकी 01,प्लास्टिक की कुर्सी 06 चुरा ले गया है। इसकी सूचना मेरे द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को देने के बाद थाने में भी शिकायत दर्ज कराई गई है।
इसी तरह शहर के तक्षशिला परिसर में रहने वाले व्यक्ति की मोटर साईकल अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए। फरियादी के अनुसार 30 जून को यह अपने होण्डा साईन मोटर साईकल से पदमश्री दुकान सैलाना रोड़ के समीब से कुछ सामान लेने गए थे, इस दौरान इन्होने बाईक कुछ दूरी पर खड़ी की थी। जब यह सामान लेकर वापस लौटे तो बाईक गायब हो चुकी थी। इन्होने मोटर साईकल को आसपास खोजा मगर वह कही मिली है। संबधित थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
उधर बरखेड़ा थाना क्षेत्र से खबर है कि ग्राम सोमचढ़ी में रहने वाले किसान के खेत के कुए से विद्युत मोटर और लगभग 60 फीट केबल अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए है। किसान का ग्राम पिपलिया सिसोदिया के रास्ते पर खेत है, जहां से अज्ञात बदमाश मोटर और केबल चोरी कर ले गए है। थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

Related Articles

Back to top button