Product by Red Chilis

छात्र की धमकी के बाद स्कूल में दोबारा मिल सकता है दाखिला

रतलाम
समीपस्थ ग्राम नगरा निवासी होकर कक्षा नौ की दो बार हो परीक्षा में फेल हो चुके एक छात्र ने दोबारा उत्कृष्ट स्कूल में प्रवेश पाने के लिए जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई कि अगर उसे दौबारा प्रवेश नही मिला तो जहर पीकर अपनी जान दे देगा और इसके लिए कलेक्टर और स्कूल प्राचार्य जिम्मेदार रहेगे।
छात्र की इस लिखित धमकी के बाद बुधवार को इसके अभिभावक भी स्कूल पहुचे और पिता ने बताया कि छात्र पांच बहनों का एकलौता भाई है और दादा दादी के लाड़ प्यार में पढ़ाई को ज्यादा महत्व नही दे पाया है कि इसका दौबारा इसी स्कूल में दाखिला होता है तो अगले साल यह जरुर उतीर्ण होने का प्रयास करेगा।
अभिभावकों के इस आश्वासन के बाद संभवत: छात्र को दौबारा प्रवेश दिया जा सकता है।
गौरतलब है कि मंगलवार को जनसुनवाई में छात्र ने हस्त लिखित (दूसरे से लिखवाई) शिकायत में उल्लेख किया है कि सागौद रोड़ स्कूल में दाखिला नही मिलने के बाद इसके पिता इसका दाखिला नगरा के शासकीय स्कूल में करा रहे है। मगर वह नगरा के स्कूल में इसलिए नही पढऩा चाहता है क्यूकि वहां का वातावरण अच्छा नही है। नगरा के स्कूल में बच्चों के कारण एक हत्या भी हो चुकी है और हमले में एक युवक घायल भी हो चुका है। इस स्कूल में पढऩे वाले बच्चे घर से चाकू लेकर भी आते है।
इसने शिकायत में चेतावनी दी थी कि अगर मुझे रतलाम के स्कूल में प्रवेश नही दिया गया तो जहरीली दवाई पीकर मर जाऊगा और मरने से पहले एक पत्र लिखूगा कि मेरी मौत के जिम्मेदार स्कूल प्रार्चाय और कलेक्टर महोदय है? जनसुनवाई में प्रभारी अधिकारी ने छात्र की इस शिकायत को जिला शिक्षा अधिकारी को निराकरण के लिए भेजा है। स्कूल प्रबंधन वरिष्ठ अधिकारियों से मार्ग दर्शन लेकर छात्र को दोबारा प्रवेश दे सकता है।

Related Articles

Back to top button