ढाबा मालिक को बचाने वाले युवक के अपहरण का प्रयास

रतलाम। नामली थाना क्षेत्र स्थित ढाबे के मालिक के साथ कुछ लोगों के हुए विवाद में बीच बचाव करने वाले युवक का गत दिवस अपहरण करने का प्रयास किया है। मगर युवक अपहरण करने वालों के चंगुल से भाग कर थाने में शिकायत कर आया है।
मिली जानकारी के अनुसार नामली निवासी युवक ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत 29 जून को लाला सुपर ढाबा महू नीमच रोड़ नामली के कान्हा जाट और उसके साथियों का ढाबा मालिक संजय बागरी से विवाद हुआ था, इस विवाद के चलते वह बीच बचाव करने पहुचा था।
इसी रंजिश के चलते गत दिवस चंचल चौराहे से आगे स्थित कार सर्विस सेंटर के सामने जब फरियादी अपनी एक्टिवा से जा रहा था, तभी मारुति स्वीफ्ट में कान्हा जाट अपने साथी शुभम जाट, गोल्डी उर्फ गौरव जाट और अजय जाट के साथ पहुचा, इनके साथ उमाशंकर सैन, युवराज जाट और कर्णवीर राठोर बाईक पर सवार थे। इन सभी ने फरियादी को रोककर जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया, मगर फरियादी जैसे तैसे इनके चंगुल से भाग निकला। इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है।
उधर जिले के आदिवासी बहुल पाड़लिया घाटा में रहने वाली महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि इनके लडक़े बंटी के साथ ग्राम सेलेज मईड़ा की रहने वाली लडक़ी के संबध है और पांच माह पूर्व यह लडक़ी हमारे घर पर ही रहने के लिए आ गई थी। लडक़ी के मायके पक्ष के कहने पर हमने समाज की रीति अनुसार भाजगंड़ा भी कर लिया था।
गत दिवस लडक़ी की मां अपने कुछ साथियों के साथ आई और भाजगढ़े की राशि की मांग करने लगी। इसी बात पर यहां हुए विवाद के चलते लाठियों और लात घूंसे का प्रयोग किया गया, जिससे लडक़े की माँ सहित अन्य परिजन घायल हो गए। यहां हुए विवाद के दौरान भाजगढ़े के रुपए मांगने वाले लोग लडक़ी को भी अपने साथ लेकर चले गए। मामले की शिकायत थाने में दर्ज की गई है।
