मोबाईल पर महिला ने लिमीट बढ़ाने का बोला और पुरुष के खाते से 43 हजार कट गए

रतलाम
शहर के डोसीगांव इलाके में रहकर मार्केटिंग का काम करने वाले व्यक्ति के मोबाईल पर 8462080065 नम्बर से काँल आया कि आपके के्रेडिट कार्ड की लिमीट बड़ा देगे, आपके मोबाईल पर एक ओटीपी नम्बर आएगा वो हमे बता देना। युवक ने महिला का कहना मान कर ओटीपी नम्बर दिया और कुछ समय बाद इसके खाते से 42 हजार रुपए साफ हो गए।
इस तरह की ठगी का शिकार हुए युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि इनके मोबाईल पर किसी महिला की आवाज में 8462080065 नम्बर से काँल आया कि आपकी क्रेडिट कार्ड की कार्ड से केश निकालने की लिमीट बढ़ाने के लिए बताया तथा कि पहले आप 06 हजार रूपये ही निकाल सकते थे अब पूरा एमाउन्ट 43000/- रूपये निकाल सकते हो हम आपको मैसेज पर एक ओटीपी देगे जिसका ओटीपी नम्बर बताना है। शिकायतकर्ता ने महिला की बात मानकर ओटीपी नम्बर दे दिया, जिस पर से एक बार में 41000/- रूपये दुसरी बार 800/- रूपये ,तीसरी बार 500 रूपये कुल 42300 रूपये धोखा देकर ओटीपी के माध्यम से ट्रांसफर कर काट लिये गये । इनके पास मैसेज आए थे मगर इन्होने ध्यान नही दिया।
खाते से नोट कटिंग के चार दिन बाद बच्चे की फीस जमा करने गया तो पता चला कि इनके खाते में बैलेन्स नहीं है । इस ठगी के बाद 1930 पर शिकायत दर्ज करायी थी । शिकायत सायबर सेल भोपाल में दर्ज होने के बाद थाना औद्योगिक क्षैत्र पर आई है। मामले की जांच की जा रही है।
