Product by Red Chilis

राशन के अनाज में अब गेंहू ज्यादा और चावल कम मिलेगे

रतलाम
आगामी सितम्बर माह से राशन दुकानों पर मिलने वाले अनाज में गेंहू की मात्रा जहां एक और बढ़ाई जा रही है, वही चावल की मात्रा कम की गई है। जबकि 1 किलों शक्कर 20 रुपए प्रति किलों और नमक 1 रुपए किलों पूर्व के अनुसार ही मिलता रहेगा।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार विगत तीन माह पूर्व शासकीय उचित मूल्य राशन दुकानों से एक साथ तीन माह का राशन वितरण किए जाने के बाद एक सितम्बर से नई व्यवस्था शुरु की जा रही है। इस व्यवस्था के चलते आगामी सितम्बर माह से अन्त्योदय अन्न योजना और प्राथमिकता श्रेणी के परिवारों को मिलने वाले अनाज का अनुपात निर्धारित किया गया है।
इस व्यवस्था के चलते अब अन्त्योदय अन्य योजना के तहत प्रति परिवार को 30 किलों गेंहू और 5 किलों चावल यानि कुल 35 किलो अनाज वितरण किया जाएगा। इसी तरह इस श्रेणी के परिवारों के एक किलो शक्कर 20 रुपए किलो और नमक 1 रुपए किलों मिलेगा।
इसी तरह प्राथमिकता श्रेणी के परिवारों के प्रति सदस्य को अब 4 किलों गेंहू और 1 किलों चावल यानि कुल पांच किलों अनाज वितरण किया जाएगा।
इसके पूर्व अन्त्योदय परिवारों को 21 किलों गेंहू और 14 किलों चावल दिया जाता था। इसी तरह से प्राथमिकता वाले परिवारों के प्रत्येक सदस्य को 3 किलों गेंहू और 2 किलों चावल दिया जाता था।

Related Articles

Back to top button