Uncategorized

नशे में कौन? रतलाम में चीफ इंजीनियर का बंगला बना नशेबाजों का अड्डा


रतलाम। नशे से दूरी है, जरुरी…. पुलिस ने इतनी क्विंटल अवैध मादक पदार्थ बरामद कर लिए, एक अरब रुपए लागत की अवैध देशी-विदेशी,शराब बरामद कर ली,ऐसे आदि-आदि समाचार हम पोर्टल मीडियाबाजों के माध्यम से पढ़ते, देखते आए है। मगर इन पकड़-धकड़ करने वालों और छापने वालों की नजर ऐसे उन तमाम स्थानों पर नही है, जहां नशेबाजों, नसेडिय़ों, नशा बेचने वालों, नशा खरीदने वालों और शहर के 100 से ज्यादा उन स्थानों पर नही है, जहां बीट प्रभारी या थानेदारों की नजरे भी नही पहुच पा रही है।
अभी कुछ देर पहले वर्ष 1995 से लेकर 1998 तक में स्टेट बैक आँफ इंडिया में काम करते समय मेरे अधिकारी रहे आज के सीनियर सीटीजन ने अवगत कराया कि विक्रम नगर क्षेत्र में हाउसिंग बोर्ड के चीफ इंजीनियर का पुराना बंगला नसेडिय़ों की ऐशगाह बना हुआ है। इस रतलाम शहर सहित, पुराना कलेक्टर कार्यालय व अन्य ऐसे पुराने, खण्डहर आदि मकान, मार्केट, महल आदि है, जहां नशेबाजी अपने चरम पर है।
जानकारों की माने तो विक्रम नगर स्थित म.प्र. हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनी में हाउसिंग बोर्ड के चीफ इंजीनियर का पुराना बंगला लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार यह भवन उपेक्षा के कारण असामाजिक तत्वों और नशा करने वालों का अड्डा बन चुका है।
सूत्रों ने बताया कि नशेडिय़ों ने इस बंगले की खिड़कियां और दरवाजे तक निकालकर बेच दिए हैं। बुधवार 20 अगस्त 2025 को स्थिति और गंभीर हो गई जब असामाजिक तत्व बंगले का अंतिम लोहे का दरवाजा तोडऩे का प्रयास कर रहे थे तभी वहा के निवासी ने विरोध कर आरोपियों को भगाया और चोरी की वारदात को रोका। कालोनी निवासी भयभीत है ,इनका अगला कदम कालोनी के घर हो सकते है
कॉलोनी निवासी श्री तरनी व्यास ने हाउसिंग बोर्ड प्रशासन से निवेदन किया है कि इस जीर्ण-शीर्ण भवन को तत्काल गिराया जाए, ताकि नशेडिय़ों को छुपने का ठिकाना न मिल सके। उनका कहना है कि इस कदम से कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों में चोरी जैसी आपराधिक वारदाते नही हो पाए गी । साथ ही यदि यह पुराना भवन भविष्य में अचानक ढह गया, तो संभावित जनहानि और दुर्घटनाओं से भी बचाव संभव होगा।
बहरहाल, नशे और नशेबाजों, शहर की यातायात व्यवस्था, अवैध धंधों को रोक पाने में हासिए पर आए जिम्मेदारे..अगर विक्रमनगर सहित शहर व जिले के आसपास के खण्डहरों और सुनसान इलाकों को खंगालेगे तो इनके आंकड़ों के साथ ही इज्जत के वजन भी भी बढ़ोतरी होगी।

Related Articles

Back to top button