Uncategorized

पत्नी के साथ वो को देखते ही खून खौला,दोनो को कुल्हाड़ी से काट डाला

पति घर की जरुरते पूरी करने के लिए काम के सिलसिले में दिल्ली गया हुआ था, और दूसरे दिन घर लौटने वाला था, मगर काम जल्दी पूरा हो जाने के चलते ये शाम को ही घर लौट आया। पति ने घर पहुच कर देखा कि इसकी पत्नी गैर मर्द के आगोश में है। यह नजारा देखते ही पति का खून खौल उठा और उसने कुल्हाड़ी लेकर दोनो पर ताबड़तोड़ हमला कर दोनो की हत्या कर दी, फरार हो गया। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया और इनके दो बच्चों को ननिहाल छोड़ा है।
मामला यूपी के जालौन स्थित सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरी का ह। जहां अवैध संबंधों से खफा पति कुंवर सिंह ने पत्नी 32 वर्षीय पत्नी आरती और उसके प्रेमी छविनाथ उर्फ छक्की ठाकुर की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या की है। वारदात की जानकारी मिलने के बाद गांव में हडक़ंप मच गया और लोगों ने पुलिस को सूचना देकर बुलवाया। सिरसा कलार थाना पुलिस के साथ जालौन के क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र कुमार बाजपेई और अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा फोर्सनिंक टीम के साथ मौके पर पहुंच ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपित ने पुलिस को बताया कि मुझे जानकारी मिली थी कि मेरी बीवी का छक्की के साथ अवैध संबध है, इस बारे में मैंने उससे पूछा भी था, मगर वो इंकार करती आ रही थी। लेकिन मैने जब दोनो को रंगे हाथ संबंध बनाते पकड़ लिया तो मेरा खून खौल उठा और मैने यह कांड कर डाला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button