मेकअप आर्टिस्ट को सीमेन्ट के नाम पर 87 हजार का चूना लगाया

रतलाम
इन्दौर निवासी एक मेकअप आर्टिस्ट को सीमेन्ट के भुगतान के नाम पर अज्ञात बदमाश ने 87 हजार रुपए से ज्यादा का चूना लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
ओल्ड आरटीओं इन्दिरा गांधी नगर इन्दौर निवासी साक्षी लांबा ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत 11 अगस्त को इसके नानाजी कृपालसिंह भाटिया ने इसे मोबाईल पर बताया कि एक कस्टमर है जिसका मोबाईल नम्बर 6001947922 है ने मुझे फोन पर काल करके 20 सीमेंट की बोरियो का आर्डर दिया है जिसका अमाउण्ट 6400 रुपये है जो मैने तेरे मोबाईल पर आनलाईन पेमेंट के लिये दिया है तुम चेक कर लेना।
फरियादी साक्षी के अनुसार तो थोडी देर बाद इसके के मोबाईल पर एक टेस्ट मेसेज आया जिसमे उस कस्टमर ने 1 रुपये भेजा तो मैने अपने नानाजी को फोन कर बोला कि 1 रुपये का पेमेंट का टेस्ट मेसेज आ गया है फिर उस कस्टमर के मोबाईल से मेरे मोबाईल पर 64000 रुपये पेमेंट करने का टेस्ट मेसेज आया । तो उस कस्टमर ने मुझे काल कर बोला कि गलती से आपके नम्बर पर 6400 रुपये की जगह 64000 रुपये डल गये है तो मैने कहा कि मै आपको वापस कर देती हूँ । तो उस कस्टमर ने कहा कि मै आपको एक मोबाईल नम्बर भेज रहा हूँ उस पर आप 30000 रुपये उस पर भेज दो । और बाकी 27600 रुपये एक क्युआर को भेज रहा हूँ उस पर डाल दो, तो उसके व्दारा मोबा. नं. 9911219750 दिया तो मैने उस नम्बर पर 30,000 रुपये डाल दिये और बाकी 27600 रुपये उस क्यूआर कोड मे डाल दिये । कुछ देर बाद उस कस्टमर के मोबाईल से मुझे 30000 रुपये भेजने का टेस्ट मैसेज आया और फिर उसका फोन आया कि मैने गलती से मैने आपके नम्बर पर 30,000 रुपये डाल दिये है तो मैने कहा कि ठीक है मै आपको वापस 30000 रुपये आपको डाल देती है तो मैने 30000 रुपये डाल दिये । फिर उस कस्टमर के मोबाईल से मेरे नम्बर पर 20,000 रुपये पेमेंट करने का टेस्ट मैसेज आया फिर उसके बाद उसने मुझे काल कर बोला की वापस से गलती से आपके मोबाईल पर 20000 रुपये चले गये है आप मुझे वापस भेज दो तो मुझे शंका हुई तो मैने पैसे नही दिया और अपना खाता चेक किया तो देखा कि उस कस्टमर के व्दारा मेरे मोबाईल पर कोई रुपये नही भेजे है सिर्फ फर्जी रुपये भेजने के टेस्ट मैसेज कर रहा है । तो मैने उसको काल किया तो उसका मोबाईल बंद आने लगा । किसी अज्ञात व्यक्ति व्दारा मुझे सीमेंट का पेमेंट करने नाम पर आनलाईन धोखाधडी कर मुझसे कुल 87600 रुपये ट्रासफर करवा लिये है ।
