क्राइम

रिटायर्ड रेल कर्मचारी से 90 हजार की सायबर ठगी

रतलाम
शहर के महेश नगर में रहने वाले रिटायर्ड रेलकर्मी के साथ अज्ञात बदमाश ने 90 हजार की सायबर ठगी की है। इन्हे इस ठगी का जानकारी तब मिली जब ये अपने लडक़े को रुपए भेजने के लिए फोन पे से पेमेन्ट करने वाले थे।
सायबर सेल में दर्ज शिकायत में फरियादी ने बताया है कि ये सोशल मिडीया एकाउण्ट होकर मे उसमे फेसबुक, व्हाटसप, इस्टाग्राम,फोन पै उपयोग करते है। गत 7 अगस्त को इन्होने अपने लडके को पेमेंट करने के लिए गुगल पै एप चालु किया देखा तो पता चला कि इनके बैंक खाते से 7 अगस्त को इनके खाते से 9 मर्तबा 10-10 हजार रुपए के ट्रांजेक्शन हुए है। फरियादी के अनुसार इनके खाते से 09 बार ट्रांजेक्शन कुल राशि 90,000 रूपये का हुआ है। किसी अज्ञात द्वारा युटीआर आईडी से ट्राजेक्शन कर इनके साथ धोखाधडी की है । जिसकी शिकायत सायबर मेरे द्वारा नेशनल हेल्पलाईन 1930 पर दर्ज करवा दी गई हैं ।

Related Articles

Back to top button