शराब दुकान के मैनेजर को बच्चा चोर समझ कर पीटा,गाड़ी फोड़ी

रतलाम
अपने क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों का पीछा कर रहे शराब दुकान के मैनेजर और इसके साथियों की गांव वालों ने बच्चा चोर समझकर पीटाई कर दी और इनकी गाड़ी में तोडफ़ोड़ कर नुकसान पहुचाया है। यमुनानगर (हरियाणा) में रहने वाले फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई है कि यह मालवा रियल्टिज कंपनी में ताल, मुंडला व माल्या में शराब ठेके पर मैनजर के रुप में कार्यरत हू। 13 अगस्त को ये अपने साथी रोहन दुबे, विपिन गौतम, पप्पू यादव व माखन के साथ बोलेरों जीप में घूम रहे थे। इसी दौरान इन्हे शिकायत मिली कि इनके क्षेत्र में कुछ लोग शराब देने आ रहे है।
इस सूचना पर जब यह सभी अलीगढ़ फंटे के नाके पर पहुचे तो मोटर साईकल पर सवार राहुल और ब्रजपाल शराब ले जाते हुए दिखाई दिए। मैनेजर और इसके साथियों ने दोनो को रोकने का प्रयास किया, मगर यह नही रुके और भागने लगे। मैनेजर और इसके साथी भी अपने वाहन से इन बाईक सवारों का पीछा करते हुए अलीगढ़ पहुचे तो वहां बिजली बंद हो गई थी। गांव में इनके पहुचते ही ग्रामीणों ने इनके साथ गाली गलौच शुरु कर दी और बोले कि तुमने हमारे गांव की लाईटे बंद कर दी और तुम हमारे गांव में बच्चे चुराने आए हो। यहां हंगामा देख अन्य ग्रामीण भी आ गए और नि सभी ने मैनेजर और इसके साथियों को बच्चों चोर समझ कर इन सभी के साथ मारपीट शुरु कर दी। इसके साथ ही इनके वाहन एम पी 09 डी एस 0056 को भी तोडफ़ोड़ कर नुकसान पहुचा दिया। ग्रामीणों ने इनके साथ मारपीट कर गांव से खदेड़ा और इन्हे चेतावनी दी है कि अगर तुम्हारी कंपनी का कोई भी आदमी इस गांव की तरफ आया तो जान से मार देगे। मामले की शिकायत संबधित थाने में की गई है।

