जैन मंदिर से आदिनाथजी की प्रतिमा और सोने का हार गायब हुआ

जिले के पिपलौदा थाना क्षेत्र से जुड़े सुखेड़ा के नीमचौक इलाके में स्थित जैन मंदिर से भगवान आदिनाथ की प्रतिमा, सोने का हार सहित अन्य पूजन सामग्री चोरी होने की खबर आई है। पुलिस संदिग्ध युवक को तलाश कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सुखेड़ा के नीमचौक इलाके में स्थित जैन मंदिर में पूजा अर्चना करने वाले पुजारी के अनुसार वह हर दिन सुबह पांच बजे मंदिर खोलता है और दोपहर साढ़े बाहर बजे मंदिर बंद करता है। इसके बाद चार बजे यह और सफाई कर्मचारी मंदिर की सफाई करते है। गत दिवस इसी क्रम के चलते लगभग चार बजे मंदिर खोला गया और पुजारी मंदिर की छत पर चले गए। इसी दौरान मंदिर में घंटी बजने की आवाज आई तो पुजारी ऊपर से उतरे और देखा कि लगभग 22 वर्ष का युवक अपने हाथ में एक झोला लिए खड़ा है। उसने पुजारी को जय जिनेन्द्र बोला और पूछा कि बाबूलालजी का मकान कहा है? पुजारी ने सोचा कि शायद युवक मंदिर में दर्शन करने आया होगा। इसके कुछ देर बाद पुजारी ने बाबूलाल और उनका लडक़ा प्रकाश मंदिर में आए तो पुजारी ने इन्हे अज्ञात लडक़े के बारे में बताया, मगर दोनो ने ही किसी भी लडक़े से मिलने से इंकार कर दिया।
इस पर इन सभी को शंका हुई ये तीनों मंदिर में आए तो पता चला कि अज्ञात लडक़ा मंदिर से सोने का हार व प्रतिमा चोरी कर ले गया है। प्रतिमा, हार सहित अन्य सामग्री की कीमत समाजजनों की जानकारी के बाद स्पष्ठ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर अज्ञात युवक की तलाश शुरु की है।
