क्राइम

12 वी छात्रा को गांव छोडऩे की चेतावनी, पड़ोसी का घर फूंका

रतलाम
जिले के बाजना क्षेत्र में स्थित ग्राम चिकली निवासी कक्षा 12 की छात्रा को परिवार सहित गांव छोडऩे की चेतावनी और अंजाम भुगतने की धमकी देकर कुछ बदमाशों ने इनके पड़ौसी के घर में आग लगा दी है। धमकी देने वाले और आग लगाने वाले लोगों का कहना है कि जिन लोगों ने इनके परिजन की हत्या की है वो तुम्हारे पड़ौस में ही रहते थे।
छात्रा ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि कुछ दिनों पहले हालीवाडा में अंकेश पिता शम्भु झोडिया निवासी ग्राम देवीपाडा के भाई सुनिल की हत्या हो गई थी उस बात को लेकर अंकेश व उसके परिवार के लोग हम लोगो को गाँव से बाहर करने की धमकी देते आ रहे है। बीते दिनों रात लगभग 8.30 बजे छात्रा अपने घर के बाहर खड़ी थी, उसी समय अंकेश शराब के नशे में आया परिवार सहित गांव से बाहर जाने की चेतावनी देकर मारपीट करने लगा। छात्रा की आवाज सुनकर इसके माता पिता आए और उन्होने छात्रा को अंकेश के चंगुल से छुड़ाया है। छात्रा ने आरोपित पर कार्रवाई की मांग की है।
बताया जाता है कि इसी रात लगभग 1 बजे आरोपित ने गांव चिकली में रहने वाले एक परिवार के मकान में भी आग लगा कर घर में रखा सामान स्वाह कर दिया।
फरियादी हुकिया के अनुसार सुनील की हत्या के बाद हमारे परिवार को भी गांव से बाहर जाने की धमकी दी जा रही है। इन लोगो के डर के कारण मेरे परिवार के साथ मेरे लकडी व कवेलु से बने घर से दूर खेत में सो रहा था। गत रात्रि कि अचानक चिल्ला चोंट की आवाज सुनकर हमारी नींद खुली तो हमने देखा कि  अंकेश पिता शम्भु झोडिया नि.ग्राम देवीपाडा, मुकेश पिता हकरू झोडिया नि.देवीपाडा, गुड्डा पिता हकरा झोडिया नि.देवीपाडा ने इनके  घर में आग लगा दी और भाग रहे है। भागते समय अंकेश के हाथ में जलता हुआ कंडा था। आग लगने से घर के अंदर का सारा सामान व आम के दोपेड जल गये है।
एक अन्य मामले में बाजना थाना क्षेत्र के ही ग्राम चिकनी मे रहने वाले भाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ भी कुछ लोगो ने मारपीट की है। मंडल अध्यक्ष के अनुसार ये शिवगढ़ से अपने गांव चिकनी जा रहे थे। इसी के चलते राजापुरा माताजी में ये रुके तभी शंभू झोडिय़ा व इसकी पत्नी आए और गालिया देने लगे। इसी बीच वहां लक्ष्मण व यशवंत नामक युवक भी आ गए और पत्थर लेकर दोडऩे लगे। आसपास के लोगों ने इन्हे बीच बचाव कर छुड़ाया है।

Related Articles

Back to top button