मोबाईल पर अर्धनग्न युवती का काँल आया और एसपी ने मंगा लिए डेढ़ लाख रुपए

रतलाम
सोनू माहेश्वरी नामक युवक के मोबाईल पर एक अर्धनग्न युवती का व्हाटशाँप काँल आता है, जिसे वह रीसीव कर लेता है। चंद सेंकड बाद काँल कट जाता है और युवक किसी अंजान का मिस काँल समझ कर भूल जाता है। लेकिन दूसरे दिन इसके पास एसपी राम पाण्डेय का काँल आता है, जो युवती के अश्लील फोटो के आधार पर प्रकरण दर्ज करने की चेतावनी देते है। यह चेतावनी बार बार आती है और आखिरकार सोनू को एसपी के बताए खाते में एक लाख 39 हजार रुपए भेजना पड़ते है। इतने रुपए गंवाने के बाद युवक को पता चलता है कि वह साईबर ठगी का शिकार हो चुका है। अब इसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
मामला द्वारकापुरी इंदौर में रहने वाले सोनू से जुड़ा है। फरियादी के अनुसार गत दिवस मेरे मोबाइल नम्बर पर एक व्हाट्सएप वीडियो कॉल आया। मैंने कॉल रिसीव किया तो सामने एक युवती अश्लील अवस्था में दिखाई दी। कुछ सेकण्ड बाद कॉल कट गया। इसके पश्चात मुझे एक अन्य मोबाइल से दूसरे दिन सुबह 11.15 पर कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को दिल्ली पुलिस का अधिकारी एसपी राम पांडे बताया तथा कहा कि वीडियो कॉल के दौरान मेरा अश्लील वीडियो रिकॉर्ड हो गया है।
उस व्यक्ति ने मुझे धमकी दी कि यदि मैंने उसकी बात नहीं मानी तो वह वीडियो को सोशल मीडिया एवं मेरे परिचितों में वायरल कर देगा तथा मेरे विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करवा देगा। उसकी धमकियों से मैं भयभीत हो गया। इसके बाद अलग-अलग मोबाइल नम्बरों से लगातार कॉल कर मुझे डराया-धमकाया गया तथा विभिन्न बहानों से पैसे की मांग की गई। उनके द्वारा बताए गए बैंक खातों में मैंने कई बार ऑनलाइन राशि ट्रांसफर की। इस प्रकार मुझसे कुल ₹1,39,000/-(रुपये एक लाख उनतालीस हजार मात्र) की धोखाधड़ी की गई। बाद में मुझे ज्ञात हुआ कि यह एक सायबर फ्रॉड एवं ब्लैकमेलिंग गिरोह है, जिसने झूठे बहाने बनाकर मुझसे धनराशि प्राप्त की है। शिकायत के बाद द्वारकापुरी इंदौर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश विभिन्न माध्यमों से शुरु की है।
नोट-साइबर फ्रॉड एवं ब्लैकमेलिंग गिरोह डिजिटल माध्यमों का दुरुपयोग कर लोगों को डराने और उनसे पैसे ऐंठने का काम करते हैं। यदि आप या आपका कोई परिचित ऐसे किसी गिरोह के जाल में फंस गया है, तो बिना डरे तुरंत कानूनी कदम उठाना जरूरी है
