सोना लूट कांड पुलिस की नजर में आए आधा दर्जन लूटेरे ?

रतलाम
जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए सोना लूट कांड को अंजाम देने वाले आधा दर्जन बदमाशों तक कानून के लम्बे हाथ पहुच चुके है और पूछताछ जारी है। वारदात को फिल्मी स्टाईल में अंजाम दिया गया था। पुलिस मामले के खुलासा जल्द ही करने की तैयारी में जुटी में है।
मिली जानकारी के अनुसार शहर के पैलेस रोड़ (महलवाड़ा) निवासी अर्पित चौरडिय़ा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ये जब बस में सवार थे उसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने इनके कब्जे से लगभग 7 करोड़ रुपए कीमत के सोने के गहने और तीन लाख रुपए लूट लिए थे। शुरुवाती जांच में पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही थी, मगर बाद में स्पष्ट हो गया था कि लूट की वारदात हुई है। इसके बाद पुलिस टीमों ने आरोपितों की तलाश शुरु करते हुए सीसीटीवी कैमरों की मदद सहित सायबर टीम का सहयोग लेते हुए पांच संदिग्धों को चिन्हित किया है। सूत्रों का दावा है कि आरोपित पकड़े भी गए है और इनके पूछताछ जारी है। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश रतलाम शहर व आसपास के क्षेत्रों से ही जुड़े है।
गौरतलब है कि अर्पित चौरडिय़ा सोने के जेवर बडऩगर बेचने गए थे और वहां से लौटते समय ग्राम रेनमउ फंटे के निकट बस में सवार बदमाशों ने इनसे जेवर और नकदी से भरा बेंग छिना था और फरार हो चुके थे।
बहरहाल, जिले की सीमा में सोना लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों के चेहरे संभवत: कुछ घंटों बाद उजागर होगे और इसके बाद पता चलेगा कि इस लूट कांड को बदमाशों ने कितने एंगल से अंजाम दिया है।
