बीवी ने दूसरी शादी की तो पहले पति ने ससुराल पक्ष की फसल बर्बाद कर दी

रतलाम
जिले के ग्राम मोरिया निवासी युवती का विवाह लगभग सात साल पहले नामली थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगाखेड़ी में हुआ और युवती अपने पति का घर मात्र सात दिन में छोडक़र मायके आ गई। युवती का कहना था कि इसका पति इसे ठीक से नही रख पा रहा है। युवती पिछले सात सालों से अपने पिता के घर पर ही रह रही थी और अप्रेल 2026 में इसने अपनी मर्जी से बिरलाग्राम नागदा निवासी युवक से विवाह कर लिया। इधर इसका नामली निवासी पहला पति इस मामले के तीन लाख रुपए और 3 किलों मांग कर आए दिन विवाद करता है और इसी के चलते इसने ससुराल पक्ष से जुड़े लोगों की खड़ी फसल बर्बाद की है। ढोढर पुलिस चौकी (थाना रिगनोंग) ने मामला कायम किया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मोरिया निवासी पिता ने पुलिस चौकी पर शिकायत दर्ज कराई है कि इन्होने अपनी बेटी का विवाह सामाजिक रिती रिवाज के साथ जीवन पिता मांगीलाल गुर्जर निवासी सिंगाखेड़ी थाना नामली के साथ की थी। इस विवाह के एक सप्ताह बाद ही इनकी बेटी मायके आ गई और बोली कि जीवन इसे अच्छे से नही रख पा रहा है। इसके बाद इनकी बेटी सात साल तक ग्राम मोरिया स्थित मायके में रही थी।
गत अप्रेल 2026 के युवती ने ग्राम भाटीसुदा थाना बिरलाग्राम नागदा निवासी विजयसिंह के साथ कर ली है। फरियादी पिता के अनुसार ये गुर्जर समाज से आते है और इसलिए इनके समाज में नियम कानून के चलते लेनदेन भी होता है। इसके चलते गत 17 जून को दोनो पक्षों की सामाजिक बैठक ढोढर स्थित शनि मंदिर में रखी गई थी। इस बैठक मेें जब लेन देन की बात स्पष्ट नही हो पाई तो युवती के पहले पति जीवन इसके साथी भेरुलाल और बाबू गुर्जर ने गालियां देते हुए धमकी दी थी कि अगर हमे 5 लाख रुपए नकद और तीन किलों चांदी नही दोगे तो युवती के पिता को जान से मार डालेगे। इस मौके पर मौजूद समाज के लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया था।
इधर इसी बात को लेकर गत 4 से 5 अगस्त की मध्य रात्रि जीवनसिंह, भेरुसिंह और बाबू गुर्जर ने गांव के उमरावसिंह, निर्भरसिंह गुर्जर की सोयाबीन की फसल को नुकसान पहुचाया है। मौके से फसल नष्ट करने वाली दवाई के दो डिब्बे, 2 खाली पाउच और खरपतवार नाशक का एक खाली डिब्बा में मिला है। फरियादी की शिकायत पर ढोढर चौकी पर कायमी की जाकर आगे की कार्रवाई के लिए मामला रिगनोंद थाने पहुचाया है।
