ट्रक के डीजल टैंक में शक्कर डाल कर लाखों का नुकसान पहुचाया

रतलाम
सैलाना थाना क्षेत्र के धामनोद में खड़े एक ट्रक के डीजल टेंक में अज्ञात बदमाश ने शक्कर डाल कर इसका इंजन आदि खराब कर दिया। ट्रक मालिक की शिकायत पर पुलिस ने कायमी की है।
गांधीनगर रतलाम निवासी संजय राठोर ने धामनोद चौकी पर शिकायत दर्ज कराई है कि यह घर से ट्रेवलर्स का काम करते है। गत दिनों इनका ट्रक (ट्रेलर)आरजे 09जीई 7181 ट्रक(ट्रेलर) ड्रायव्हर रोहित भूरिया उदयपुर से बालूरेच लेकर आया जिसे सैलाना निवासी जीतू पाटीदार के यहां खाली किया था। इसके बाद रोहित अपने हेल्पर मंयक उर्फ गोल्टी व राहुल सौंलकी के साथ सैलाना छोडक़र अपने घर बंजली चला गया था। ट्रक का टायर खराब होने के कारण सिे धामनोद लाया गया था। अगले दिन रोहित भूरिया ने ट्रक चालू किया तो वह स्टार्ट नही हुआ। बाद में ट्रक को टोचन कर कंपनी पर लाया जाकर चेक कराया तो पता चला कि किसी ने ट्रक के डीजल टेंक में शक्कर डाल दी थी। डीजल टेंक में शक्कर डाले जाने के कारण इसके इंजन में भारी खराबी आ चुकी है, जिसे ठीक कराने में एक लाख रुपए से ज्यादा का खर्च आएगा। संजय राठोर ने शिकायत दर्ज कर अज्ञात बदमाश के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जिस पर पुलिस ने कायमी कर मामला सैलाना थाने भेजा है।

