Product by Red Chilis

सैलाना के युवक से निवेश के नाम पर पांच लाख की ठगी

रतलाम। जमा रुपए दोगुने कर कंपनी में निवेश करने के नाम पर कोठड़ा सैलाना निवासी युवक से मुंबई की एक कंपनी ने पांच लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर कायमी की है।
सैलाना थाना क्षेत्र के ग्राम कोटड़ा निवासी जयराज पिता किरण राठोर ने शिकायत दर्ज कराई है कि इसके पास द ग्लोबल एफ.एक्स. कंपनी सीनियर अकाउंटेंट आयुष सोंलकी के मोबाईल नम्बर ८६५७८५१३३ सहित सुरेश राजू, विक्रम एस मोन, राहुल कदम कार्यालय मोनार्च एम्पायर विला 01 मयुरेश चेम्बर्स सेक्टर 11 सीबीडी बेलापुर नवी मुम्बई महाराष्ट्र आदि के तीन माह पूर्व फोन आए थे।
इसके बाद इनके लगातार फोन व मोबाईल पर मैसेज आते रहे और राशि निवेश करने पर बड़े लाभ की बाते कही गई। इसे के चलते कुछ माह बाद आरोपितों द्वारा जयराज से 4 एक्स ट्रेडिंग एप मेटा ट्रेडर्स फाईब डाउनलोड करवाया व उस एप पर जयराज की एक आई डी भी बनवाई गई।
इसके बाद जयराज राठोर के क्रेडिट कार्ड के फोटो मगवाए गए और धीरे धीरे निवेश के नाम पर रुपए मंगवाए गए। इधर जयराज राठोर भी कंपनी के खातों में रुपए डालता रहा। जब जयराज ने पांच लाख रुपए डालय दिए और एप-4 एक्स ट्रेडिंग एप मेटा ट्रेडर्स फाईफ से रुपए वापस निकालने के लिए आरोपित से बोला गया तो उन्होने अभी रुपया निकालने से मना कर दिया।
जब जयराज ने रुपये वापसी के लिए दबाव बनाया तो कंपनी के लोगों ने कहां कि 3 लाख रुपए और डालों वरना आपका रुपया डूब जाएगा। जब कंपनी के लोग और राशि डालने के लिए दबाव बनाने लगे तो जयराज ने संबधित थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत की जांच कर धारा 318 (4),319 (2) बीएनएस में कायमी की है।

Related Articles

Back to top button