परिवार राजस्थान गया और चोर घर से लाखों के जेवर ले गए

रतलाम
जावरा की आशीर्वाद कालोनी में रहने वाले एक परिवार के घर से अज्ञात बदमाश हजारों रुपए नकदी और लाखों रुपए कीमत के जेवर चोरी कर ले गए है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कोटड़ी जिला प्रतापगढ़ के रहने वाला फरियादी वेस्टर्न केपिटल में काम करता है। 13 जुलाई को यह अपने परिवार के साथ ग्राम कोटड़ी गया था। 14 जुलाई को लौटने पर देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और सामान इधर उधर बिखरा पड़ा है।
घर की रखी अलमारी से 50 हजार रुपए नकदी,सोने चांदी की रकमें जिसमें मंगलसूत्र, एक नथ, दो चांदी की चूडिय़ा, कमरबंद और
पायजेब अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए है। जावरा शहर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
कमरबंध एवं पायजेब नही मिले गई रात कोई अज्ञात बदमाश मेरे घर का ताला तोडक़र घर मे रखा सामान चुराकर ले गया है रिपोर्ट करता हुँ । कार्यवाही की जावे ।
उधर जिले के ग्राम गोवर्धनपुरा में रहकर खेती किसानी करने वाले ग्रामीण की मोटर साईकल अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए है।
