यात्री गाड़ी में युवतियों ने मचाया गदर, पुरुष यात्री को चप्पलों से पीटा

रतलाम
रेल का सफर अब यात्रियों के लिए जोखिम भरा साबित हो रहा है। रेलवे स्टेशन से लेकर टे्रनों में सफर करने वाले यात्री या तो चोर गिरोह का निशाना बन रहे है या आपराधिक मानसिकता वाले यात्रियों के हाथों पीटे जा रहे है। बीते दिनों ऐसे ही तीन मामले सामने आए है।
टे्रन में सवार होकर उज्जैन से बोरीवली मुंबई की यात्रा कर रहे एक यात्री को इसी टे्रन में यात्रा कर रही दो युवतियों की मारपीट का शिकार होना पड़ा है। यह लड़ाई रतलाम स्टेशन तक चलती रही।
मिली जानकारी के अनुसार अंधेरी वेस्ट निवासी विरेन दुबरिया अपने मित्र जिग्नेश के साथ टे्रन नम्बर 09086 के एसी कोच में उज्जैन से बोरीवली मुंबई की यात्रा 14 जुलाई को कर रहे थे।
इसी दौरान शाम साढ़े छह बजे कोच की साईड वाली सीट पर बैठी दो युवतियां तेज आवाज में मोबाईल चला रही थी। जब इन्हे आवाज कम करने की सलाह दी तो एक युवती इससे बहसबाजी करने लगी। जब विरन ने इससे शांति से बात करने के लिए कहां तो युवती बोली मेरे खानदान में सभी पुलिस वाले है, अभी उठवा लूगी और अपने पेर से चप्पल उतार कर यात्री को पीटने लगी। युवती ने इसके दोस्त को भी धक्का देकर गिरा दिया था। टे्रन में सवार यात्री युवतियों को समझाते रहे मगर वह नही मानी तो रास्ते भर चिल्लाती रही। मामले की शिकायत पुलिस को किए जाने के बाद रेलवे पुलिस इन्हे रतलाम स्टेशन पर मिली तब विरन ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है। जीआरपी ने युवतियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
टे्रनों से लेकर प्लेटफार्मो तक अज्ञात बदमाश यात्रियों के मोबाईल, पर्स, बैंग आदि की चोरी कर रहे है। इसी के चलते मंगलवार को सूरत से रतलाम आए 17 वर्षीय युवक का मोबाईल अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए।
मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा पिता सुनील कुमार जाटव निवासी चोरपुरा थाना दीमनी जिला मुरैना मंगलवार को सूरत से रतलाम आया था। रतलाम के प्लेटफार्म नम्बर 2 के वेटिंग हाल में यह अपना मोबाईल चार्जिग मे ंलगा कर सो रहा था तभी अज्ञात बदमाश इसका मोबाईल चोरी कर ले गए। जीआरपी ने इस मामले में कायमी की है। इसी तरह 28 वर्षीय खाखराकुड़ी सकरावदा थाना सैलाना जिला रतलाम के रहने वाले विक्रम भांवर का मोबाईल भी अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए है। विक्रम ने शिकायत दर्ज कराई है कि यह मंगलवार को रेल्वे स्टेशन रतलाम से मजदूरी करने के लिए अजमेर जाने के लिए आये थे । परिवार के साथ इनकी टे्रन बुधवार सुबह 06.30 बजे इंदौर जोधपुर थी तो यह रात्रि मे प्लेटफार्म नंबर 04 के बाहर लगे झण्डे के पास सो गये थे । सुबह चार बजे इसकी नींद खुली तो पता चला कि इनकी जेब में रखा मोबाईल गायब हो चुका है। जीआरपी ने 303(2) बीएएस में कायमी की है।
