फिर ठगाया दूल्हा: हर रात के 13 हजार रुपए वसूल कर 30 दिन बाद फरार हुई दुल्हन

रतलाम
शहर और जिले के अन्य हिस्सों में दूल्हे लूटेरी दुल्हन और इसकी गैंग के हाथों ठगाते आ रहे है। गत दिवस जिले के सरवन थाना क्षेत्र से भी ऐसा ही एक मामला आया है, जहां दुल्हे ने चार लाख देकर दुल्हन खरीदी और दूल्हन ने एक माह दूल्हे के साथ गुजार कर इसे धता बताकर फरार हो गई है। पुलिस ने शिकायत पर जांच के बाद मामला दर्ज किया है।
इस मर्तबा दूल्हन के चक्कर में ठगाया दूल्हा बड़ी सरवन में रहता है, और कुछ सालों से अपने लिए विवाह योग्य युवती की तलाश कर रहा था। इसी बीच करीब डेढ़ साल पहले इसका परिचय नंदू उर्फ नंदलाल निवासी नादवेल (जावरा) से हुआ था। इन दोनो की दोस्ती हुई और दोस्ती के बीच ही पीडि़त दूल्हे ने विवाह करने की इच्छा जताई तो नंदू उर्फ नंदलाल बोला कि मेरा एक परिचित विकास बोरी पश्चिम बंगाल में मैरिज ब्यूरों चलाता है। हम उससे बात करेगे उसके पास बहुत सी लड़किया है तुम किसी को भी पंसद कर शादी कर लेना।
नंदू ने फरियादी को विकास बोरी के मोबाईल नम्बर भी दिए थे। फरियादी ने विकास बोरी से बात की तो विकास ने फरियादी को व्हाटशाप पर 10-15 लड़कियों के फोटे भेजे थे। इधर फरियादी को इन फोटो भेजने वाले पर भरोसा नही हुआ तो नंदू उर्फ नंदलाल फरियादी से बोला कि तुम उत्तरप्रदेश जाकर लड़किया खुद देख आओं। इस फरियादी अपने जीजा प्रमोद मण्डावरियां के साथ यूपी के पंडित उपाध्याय स्टेशन गया। वहां से ग्राम चंदौली गए जहां इन्हे विकास बोरी से मुलाकात की। विकास ने फरियादी को चार लड़किया दिखाई, जिसमें से सुमन नामक की लडक़ी पर फरियादी का दिल आ गया और इसने कहां कि वह सुमन से ही विवाह करेगा। यहां विकास ने बोला कि सुमन से शादी करने के बदले तीन लाख रुपए लूगा। इस पर फरियादी ने तीन लाख रुपए देने की हामी भी भर दी थी।
यहा भी फरियादी को शंका हुई तो उसने विकास से पूछा कि मेरे साथ धोखा नही हो जाए। लडक़ी मेरे साथ ही रहे इसकी ग्यारंटी भी देना होगी, जिस पर विकास बोरी ने विश्वास दिलाया कि लडक़ी तुम्हे छोडक़र कही नही जाएगी।
विकास से चर्चा के बाद फरियादी लडक़ी को अपने साथ लेकर उत्तरप्रदेश से रतलाम आ गया और कुछ समय के बाद इसके परिवार ने सुमन के साथ 4 मई विवाह कर दिया।
विवाह के बाद फरियादी ने नंदू उर्फ नंदलाल के कहने पर विकास बोरी के खाते में सरवन स्थित मोबाईल दुकान से पहली बार 90 हजार रुपए और दूसरी बार 1 लाख 85 हजार रुपए डलवा दिए और तीसरी बार 37 हजार रुपए भेज दिए। इस तरह फरियादी ने 3 लाख 12 हजार रुपए विवाह कराने वाले को भेज दिए थे।
फरियादी के अनुसार मेरे पास सुमन नाम की लडक़ी शादी के करीबन एक माह तक साथ में रही और 6 जून को रात दो बजे किसी बोलेरों वाहन वाले को बुलाकर उसके साथ फरार हो गई। दुल्हन यहां से फरार होते समय अपने साथ 30 हजार रुपए और चांदी की पायजेब भी ले गई।
इसके बाद फरियादी ने विकास और नंदलाल से सम्पर्क किया तो वो दोनो बोले कि लडक़ी वापस आ जाएगी चिन्ता मत करना। मगर सुमन वापस लौट कर नही आई। इधर जब फरियादी ने सुमन के आधारकार्ड की जांच कराई तो वो भी फर्जी निकला है। फरियादी ने जब विकास और नंदू उर्फ नंदलाल की पड़ताल कराई तो पता चला कि नंदू इस तरह की दलाली करते हुए कई लोगों को ठग चुका है।
फरियादी ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि इसके साथ नंदु उर्फ नंदलाल, विकास बोरी और सुमन नाम की लडक़ी ने मिलकर शादी करने का झुठ बोलकर मुझसे शादी के नाम पर 03,42,500 रुपये की धोखाधड़ी की है। दोषियों पर कार्रवाई की जाए। इस पर पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ धारा 318 (4), 61 (2) बीएनएस का अपराध दर्ज किया है।
