क्राइम

भगतपुरी के गब्बर की रंगदारी,चालक को पीट कर बाईक को टक्कर मारी

रतलाम
मुंबई जैसे महानगरों की तर्ज पर रतलाम शहर व आसपास के इलाकों में गब्बर, जब्बर, हड्डी, टुंडा, भीखू आदि उपनाम वाले बदमाशों की सक्रियता सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला बीति रात संत नगर और तेजानगर रोड़ से सामने आया है जिसमें शहर के तेजानगर में रहने वाले युवक की बाईक को टक्कर मारकर एक बदमाश बोला कि मै भगतपुरी क्षेत्र का गब्बर हू, अगर ज्यादा बोला तो जान से खत्म कर दूगा।
फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह मंगलवार रात लगभग 11.30 बजे संत नगर से अपने घर तेजा नगर जा रहा था तभी भगतपुरी से तेजानगर जाने वाले रास्ते पर सामने से एक अज्ञात मो.सा. का चालक उसकी मो.सा. को तेजगति व लापरवाही पूर्वक चलाकर लाया व सामने से मेरी मो.सा. में टक्कर मार दी जिससे मेरी मो.सा. में नुकसान हुआ।
फरियादी ने जब सामने वाले बाईक सवार को बोला कि गाड़ी ठीक से चलाया करो तो वह बोला कि मुझे गब्बर बोलते है, भगतपुरी में किसी से भी पूछ लेना मेरा नाम क्या है।
इसके बाद गब्बर के दो साथी भी वहां पहुच गए और फरियादी के साथ मारपीट कर इसके कपड़े भी फाड़ दिए। फरियादी जैसे तैसे वहां से भागा तो गब्बर और उसके साथी बोले कि हमसे उलझना मत जान से खत्म कर देगे। बदमाशों ने जाते जाते फरियादी की बाईक को भी नुकसान पहुचाया है। मामले की शिकायत संबधित थाने में दर्ज कराई गई है।

Related Articles

Back to top button