1 जुलाई की रात 11 बजे 14 साल पुराने संबध 3 मर्तबा तलाक..तलाक..तलाक बोलकर तोड़े..

रतलाम
शहर से कुछ दूर बसी रायल कालोनी में रहने वाली चार बच्चों की माँ को इसके पति ने 1 जुलाई की रात 11 बजे तीन मर्तबा तलाक.तलाक.तलाक कहकर घर से निकाल दिया है। पीडि़ता ने एसपी को शिकायत दर्ज कराई है कि इसका पति घर में आए दिन कलह कर किसी शबाना नामक महिला से दूसरा निकाह करना चाहता है। पीडि़ता ने पति सहित आठ लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है।
पीडि़ता के अनुसार इसका निकाह वर्ष 2012 में मेहर राशि 51 हजार 786 रुपए पर ग्राम सुराना में मुस्लिम शरीयत के अनुसार हुआ था। निकाह के बाद इनके चार बच्चे हुए जिनमें दो बेटी और बेटे शामिल है। इन्होने शिकायत दर्ज कराई है कि पति गूल्लू पिता फकीर मोहम्मद विवाह के बाद भी बैकारी का जीवन जी रहा था, इसे रोजगार के लिए आँटो रिक्शा दिलाया, वही अपने पिता की जमीन बेचकर घर भी दिलाया था। गूल्लू घर के खर्च के लिए किसी तरह की आर्थिक मदद नही करते हुए किसी शबाना नामक महिला और इसके दिव्यांग भाई पर खर्च करता आ रहा है।
जब पीडि़ता इस कृत्य का विरोध करती थी गूल्लू उसे शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताडि़त करता आ रहा है। पति कुछ सालों से घर परिवार में समय नही देकर अन्य महिला को आँटो में घुमाता है या इसके घर जाकर इसके भाई के साथ समय बीता रहा है।
पीडि़ता के अनुसार परिवार और समाज में बदनामी के डर से इतने सालों तक प्रताडऩा सही और अपने बच्चों के खातिर पति के सुधर जाने का इंतजार करती रही, मगर इसका परिवार के प्रति रुझान नही है। इसके इस कृत्य में इसके परिवार के लोग भी पूरी तरह से शामिल है।
पीडि़ता के अनुसार जिस शबाना नामक महिला से गूल्लू खान दूसरा निकाह करना चाहता है उसके किसी अन्य व्यक्ति से भी संबध होना बताए जाते है। गूल्लू और इस महिला के कुछ वीडिय़ों भी हमारे पास सुरक्षित है। घर खर्च नही देने और अन्य महिला और उसके परिवार पर रुपए लूटाने को लेकर जब जब पति को समझाईश दी गई वह घर में कलह कर पीडि़ता के साथ मारपीट करता आ रहा है।
इन्हे सब के चलते 1 जुलाई की रात 11 बजे गूल्लू ने पीडि़ता के साथ मारपीट करते हुए मेरी व मेरे बच्चों की जिन्दगी व गृहस्थी दाम्पत्य जीवन को बर्बाद करने के उदेश्य से तीन मर्तबा तलाक तलाक तलाक..कहते हुए पहने हुए कपड़ों में घर से निकाल दिया है। इसका कहना है कि मेरे बच्चे पति के पास ही है और मुझे चिन्ता है कि वह मेरे बच्चों के साथ कुछ गलत नही कर बैठे।
पीडि़ता ने अपने साथ हुई प्रताडऩा के मामले में गूल्लु पिता फकीर मोहम्मद, शबाना , रेहमत बी मंसूरी, देवर सोनू खान ग्राम बडग़ांव उज्जैन, सद्दाम पिता अब्दुल रहमान, अज्जू पिता शहजाद खान, आना बी और फकीर मोहम्मद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
बताया जाता है कि इसी मामले में पीडि़ता के पति ने भी थाने में आवेदन दिया है।
