Product by Red Chilis

एमपी-43 और अमृतसागर फूड प्लाजा में हर वर्ग को मिलेगी दुकान

रतलाम
महापौर प्रहलाद पटेल की पहल पर निर्मित एमपी-43 और अमृतसागर तालाब किनारे पर स्थापित किए गए फूड प्लाजा की दुकानों की नीलामी के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा चुका है। बुधवार को इसी प्रक्रिया के चलते आरक्षण प्रणाली को समिति के माध्यम से फाईनल किया गया है। यह आरक्षण लाटरी प्रक्रिया के तहत किया गया है।
इस आरक्षण प्रक्रिया के तहत एमपी -43 की दुकानों के आरक्षण में दुकान नम्बर-1 अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुष के लिए आरक्षित की गई है। इसी तरह दुकान नम्बर-2 दिव्यांगजन के लिए आरक्षित रहेगी। दुकान नम्बर-3 अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए रहेगी। अनारक्षित विधवा महिला के लिए दुकान नम्बर-4 रहेगी। दुकान नम्बर-5 को अनुसूचित जाति वर्ग के पुरुष के लिए आरक्षित रखा गया है। दुकान नम्बर- 6 से 14 तक अनारक्षित रहेगी। दुकान नम्बर-15 अनुसूचित जाति पुरुष के लिए आरक्षित रखी गई है। इसी तरह दुकान नम्बर 16 से 23 भी अनारक्षित रहेगी। इसी अनारक्षित दुकानों में 25 व 26 नम्बर की दुकान भी शामिल है। अन्य पिछड़ा वर्ग पुरुष के लिए दुकान नम्बर-27 व 29 भी रहेगी।
इसके बाद दुकान नम्बर-30 से 34 तक, 36 से 38 तक और 41 से 43 तक अनारक्षित रहेगी। इनके बीच दुकान नम्बर-35 अनुसूचित जाति पुरुष, दुकान नम्बर-39 अनुसूचित जाति वर्ग महिला और दुकान नम्बर-40 अनारक्षित विधवा महिला के लिए आरक्षित की गई है।
इसी तरह अमृतसागर तालाब संरक्षण एव प्रबंधन परियोजना अन्तर्गत त्रिपोलिया गेट चौराहे के समीप स्थित 7 दुकानों के नीलामी के लिए भी आरक्षण किया गया है। इसके चलते दुकान नम्बर-1 से 5 तक और 7 नम्बर आरक्षित वर्ग के लिए रहेगी वही दुकान नम्बर-6 अनुसूचित जाति वर्ग के पुरुष के लिए रहेगी।
महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देश पर आरक्षण प्रक्रिया के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सचिन सिटोले ने की थी, वही बैठक में समिति सदस्य कार्यपालन यंत्री महेश सिरोहिया, राहुल जाखड़, सहायक यंत्री अनवर कुरैशी, उपयंत्री राजेश पाटीदार, मनीष तिवारी और राजेन्द्र शर्मा शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button