क्राइम

प्रोपर्टी ब्रोकर के खिलाफ अखबार में खबर छपा कर वसूले 5 लाख अब फिर मांग रहे है 60 लाख

रतलाम
प्रापर्टी व्यवसायी के खिलाफ कुछ शातिर बदमाशों ने इन्दौर के समाचार पत्र में भ्रामक खबर छपवाई और फिर बलात्कार सहित अन्य मामलों में फंसाने की धमकी देकर पांच लाख रुपए की अवैध वसूली कर ली। इतने में भी बदमाशों का पेट नही भरा तो इन्होने जमीन के व्यापारी से 50 लाख का एक फ्लेट और कुछ 10 लाख रुपए और मांगना शुरु कर दिया। प्रापर्टी व्यावसायी की शिकायत पर बाणगंगा इन्दौर पुलिस ने दो महिलाओं सहित कुछ लोगों के खिलाफ कायमी की है।
मिली जानकारी के अनुसार करोलबांग टाउनशिप इन्दौर में रहने वाले कविन्द्र गांधी ने बाणगंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि विगत कुछ वर्षों से करोलबाग सोसायटी में रहने वाले मोहम्मद अनवर खान पिता सलीम खान मो, साधना सिंह सक्तावत, इनके साथीगण वहीदा बी चंदननगर इन्दौर, सिद्दीक खान पिता सलीम खान नि फ्रेंड्स कालोनी सिरपुर इन्दौर द्वारा इनके और इनकी पत्नी के खिलाफ करंट एक्सपोज नामक अखबार में लगातार असत्य, अपमानजनक और भ्रामक खबर छापकर एवं बलात्कार के केस में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देकर इन्हेव इनकी पत्नी को डराया धमकाया गया तथा हमसे अवैध रूप से 05 लाख रुपये राशि बैंक खातों के माध्यम एव नगद रूप से वसूल की गई है। आरोपित इस तरह की ब्लैकमेलिंग वर्ष 2024 से करते आ रहे है।
बताया जाता है कि आरोपितों ने 5 लाख रुपए लेने के कुछ समय बाद फिर 10 लाख रुपए नकद और एक फ्लेट देने की मांग रखी है। प्रोपर्टी व्यापारी के अनुसार आरोपित इनसे करोल बाग टाउनशिप में 3 बीएच का एक फ्लेट और 10 लाख रुपए मांग रहे है। इस फ्लेट की मौजूदा कीमत लगभग 42 लाख रुपए है। श्री गांधी ने बताया कि इतने रुपए और फ्लेट देने की हमारी अब हैसियत भी नही है। मगर आरोपित हमे लगातार प्रताडि़त कर धमकाते आ रहे है। इनकी धमकियों से इनकी पत्नी डिप्रेशन का शिकार हो गई। आरोपत इन्हे दुष्कर्म के झूठे केस में फसाने और जेल भेजने की धमकियां देते आ रहे है। इनका कहना है कि अगर सीधे तरीके से बात समझ नहीं आई तो मुझे कही भी मार कर फिकवा देंगे।
पुलिस ने इनकी शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ अपराध धारा 308(2),308,3,4,5,6,7 बीएनएस का पाया जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

Related Articles

Back to top button