बाईक और एक्टिवा पर सवार हथियारबाज धराए

रतलाम शहर की पटरी पार थाना पुलिस ने इन्दौर और रतलाम में रहने वाले कुछ बदमाशों के हिरासत में लेकर इनके कब्जे 2 पिस्टल और कारतूस बरामद किए है। इन बदमाशों से बाईक व एक्टिवा भी बरामद की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने पल्सर मोटर साईकल और सफेद रंग की एक्टिवा पर आरोपित रोहित उर्फ कृष्णा निवासी मणडले कालोनी राऊ जिला इंदौर हाल मुकाम विनोबा नगर पानी की टंकी रतलाम, वरूण उर्फ बंटी निवासी ग्राम बाजनखेडा रतलाम,अबरार हुसैन पिता जाकीर हुसैन निवासी पीएनटी कलोनी रतलाम, जितेन्द्र उर्फ बडा गोलू निवासी ओल्ड रेल्वे कलोनी, दिपेश उर्फ छोटा गोलू ओल्ड रेल्वे कलोनी रतलाम, दिपांशु पिता गोपाल डाबी मालवीय निवासी ग्राम भामल थाना थांदला जिला झाबुआ को हिरासत में लिया है।
इन सभी को वाहन चेकिंग के दौरान यह छह बदमाश दो वाहनों पर सवार होकर पलसोड़ा की तरफ से आ रहे थे। चेकिंग के दौरान उक्त हथियार बरामद हुए है।
