क्राइम

माहौल बिगाडऩे की धमकी देकर पूर्व मंत्री के बेटे से मांगे तीन लाख

विदेशी नम्बरों की सीम से मोबाईल लगाकर बार बार की रुपयों की मांग

रतलाम
भारतीय किसान यूनियन मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री मनोहर ऊंटवाल के बेटे मनोज उंटवाल से तीन लाख रुपए की मांग करते हुए इनकी स्टोन क्रेसर मशीन स्थापना की भूमि को लेकर माहौल खराब करने की धमकी दी है। पुलिस ने मनोज उटवाल की शिकायत पर अर्जुन के खिलाफ कायमी की है।
मनोज पिता मनोहर उंटवाल निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी आलोट ने पुुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी कि इनकी पत्नी सुनीता के नाम पर ग्राम असावता में क्रेशर गिट्टी खदान का काम होना है। इसी बीच अशोक गुर्जर निवासी अलसी नागदा क्रेशर मशीन स्थापना में रुकावट डालकर तीन लाख रुपए की मांग कर रहा है।
मनोज के अनुसार इन्होने शासन के सभी नियमों का पालन करते हुए गिट्टी एवं रेत प्लांट के लिए मुझ 3 हेक्टेयर जमीन ग्राम पंचायत माल्या (ताल) के शासकीय सर्वे क्र. 110 पर शासन द्वारा लीज पर दी गई है। जिस पर निर्माण कार्य प्रारंभ करने गया तो कुछ लोगों के साथ अशोक गुर्जर निवासी अलसी (नागदा) (प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन मंच) और इसके साथियों ने गिट्टी एवं रेत प्लांट के विरोध में ज्ञापन दिया फिर धरना दिया और उसके बाद भूख हड़ताल पर बैठ गए। तथा इसके बाद रतलाम कलेक्टर कार्यालय में आवेदन दिया फिर भी इनका निर्माण कार्य को रोकने का विफल रहा तो एक – एक करके सीधे मुझ प्रार्थी से मिलने लगे और लाखों रुपयों की मांग करने लगे।
अशोक गुर्जर ने कुछ दिनों पहले मनोज उटवाल से रुबरु मिलने का समय मांगा और महिदपुर रोड के पास कल्लुखेड़ी फंटे पर इनकी मुलाकात भी हुई थी। लगभग 30 मिनिट तक चर्चा में अशोक गुर्जर ने कहां कि मुझे तीन लाख रुपए दे दोगे तो मै 30 जून तक मध्यप्रदेश छोडक़र चला जाउगा, और मेरा कोई भी साथी आपके काम में हस्तक्षेप नही करेगा।
इसी मुलाकात के दौरान अशोक गुर्जर ने यह भी बताया की मैंने नागदा में भी प्रजापती समाज के ईंट के भट्टो के खिलाफ धरना दिया था वहां से मैंने 15 लाख रूपए लेकर आंदोलन खत्म किया। इसके साथ ही अशोक ने बताया कि इसने रतलाम कलेक्टर से भी झगड़ा किया था उन्होंने मुझे धारा 151 लगवाकर 2 दिन के लिए जेल भिजवाया था।
मनोज उंटवाल के अनुसार अशोक गुर्जर द्वारा विदेश के मोबाईल नम्बरों से काँल किए और बोला कि तीन नही तो डेढ़ लाख रुपए ही दे दो। मेरा भाई या कोई साथी आकर आप से रुपए ले जाएगा।
मगर जब अशोक गुर्जर को लगा कि यहां से रुपए नही मिलेगे तो वह असावता में जाकर अपने के साथ झुठा विडियो बनाकर सोशल मिडिया के माध्यम से लोगों को भडकाने, वातावरण गंदा करने एवं शांती भंग करने का प्रयास कर रहा है। अशोक ने धमकी दी कि मनोज उटवाल की जमीन पर वह गौशाला का निर्माण करेगा। शासन द्वारा आवंटित हुई है उस पर गौशाला का निर्माण करूगा और कल ही जाकर गौशाला का बोर्ड लगावाउंगा।
पुलिस ने तमाम तरह के साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया अपराध अंतर्गत धारा 308(2) बीएनएस का पाया जाने से आरोपी अशोक गुर्जर निवासी अलसी नागदा के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया जाता है।

Related Articles

Back to top button