साड़ी की दुकान से जेवर का झोला गायब हुआ

रतलाम शहर के रामगढ़ क्षेत्र में स्थित साड़ी की दुकान में पहुची एक महिला का जेवर से भरा झोला अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया है। इसी तरह उज्जैन से रतलाम आ रही एक महिला के गले से एक लाख रुपए कीमती सोने की चेन अज्ञात बदमाश झपट कर ले गए। उधर पिपलौदा क्षेत्र के एक मकान में भी चोरी की वारदात होना बताई गई है।
ग्राम पग्गीपाड़ा मजरा में रहने वाली एक महिला अपनी माँ शांतिबाई और काकी सावित्रीबाई निवासी कलोरी कला के साथ सराफा बाजार में कुछ जेवर खरीदने और अपना टूटा हुआ मंगलसूत्र गठवाने रतलाम आई थी। मंगलसूत्र गठवाने के बाद ये तीनों चौमुखीपुल होते हुए रामगढ़ स्थित एक साड़ी की दुकान पर खरीदारी के लिए गई और यही पर बैठते समय इन्होने अपना झोला पास में रख दिया था। मगर कुछ देर बाद झोला देखा तो वह गायब हो चुका था। झोले में मंगल सुत्र जिसमें 21 सोने के मोती व सोने का पैंडल तथा काले रंग के मोती से गठा हुआ था। महिला ने संबधित थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
एक अन्य वारदात में उज्जैन निवासी हेमलता पति अजीत कोठारी भोपाल दाहोद पैसेन्जर टे्रन से रतलाम आने के लिए टे्रन में चढ़ रही थी, इसी दौरान अज्ञात बदमाश ने इनके गले से चेन झपट ली और फरार हो गया। सोने की चैन वजन लगभग 16 ग्राम है कीमत 119627 रुपए है।
उधर पिपलौदा के झाला नगर में अपने लडक़े के साथ रहने वाली महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत दिवस वह अपने मायके गई हुई थी। वहां से लौटने के बाद देखा कि इनके मकान की छत के चद्दर हटे हुए है और घर में रखा सामान अस्त व्यस्त पड़़ा है। बदमाश यहां चांदी के कडे, चांदी की हाथ की चुडिया, गले मे पहनने की चैन एवं घर मे रखी नगदी व पेटी मे रखे हमारे आधार कार्ड,
मार्कशीटे, कपडे आदि चोरी कर ले गया ।
