क्राइम

सुरक्षा साधनों के अभाव में हुई थी मजदूर की मौत अब ठेकेदार पर प्रकरण दर्ज

रतलाम
जिले के ग्राम बीड़पाड़ा में रहकर अपने परिवार के पालन पोषण के लिए रतलाम आकर मजदूरी करने वाले एक श्रमिक की मौत ठेकेदार की लापरवाही के कारण हो गई। बीते माह मृतक श्रमिक रतलाम के निर्माणाधीन मकान में छत भराई का काम कर रहा था, इसी दौरान गिरने से इसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मर्ग पर से जांच के दौरान पाया है कि ठेकेदार ने मृतक श्रमिक को किसी तरह के सुरक्षा साधन उपलब्ध नही कराए थे। अब ठेकेदार पर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बीड़पाडा निवासी धर्मेन्द्र मईड़ा इसी गांव के ठेकेदार बबलू मईड़ा के साथ छत भराई का काम करता था। इसी के चलते गत माह 6 मई को वह गांव के मजदूरों के साथ पिकअप वाहन में सवार होकर रतलाम आया था। मृतक धर्मेन्द्र यहां शहर के दीनदयाल नगर में निर्माणाधीन मकान की छत भराई का काम कर रहा था। इसी दौरान वह लिफ्ट से गिर गया। इसे अस्पताल ले जाया गया जहां सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटे आने के कारण इसे चिकित्सक ने मृत घोषित किया था।
इधर मर्ग पर शुरु हुई जाँच के दौरान पुलिस ने चश्मदीद साक्षीगण मृतक की पत्नि दुर्गाबाई माँ पुन्नी बाई पति स्व. गिरधारीलाल भाई लखन पिता गिरधारीलाल मईडा निवासी बीडपाडा एवं साक्षी प्रभुलाल पिता मांगीलाल मईडा निवासी बीडपाडा व राजेश पिता बाबुलाल मईडा निवासी बीडपाडा वमहेश पिता लालसिंग भुरिया निवासी ग्राम जामथुन एवं निर्माणधीन मकान के स्वामी दिनेश पिता कैलाश राठौर निवासी दीनदयाल नगर कथन के साथ ही चिकित्सक की रिपोर्ट का परीक्षण किया और पाया मकान को बनाने का ठेका लेने वाले ठेकेदार दीपक पिता बाबुलाल निवासी दीनदयाल नगर द्वारा धर्मेन्द्र छत भराई के कार्य के दौरान को हैलमेट या सेफ्टी बेल्ट की व्यवस्था उपलब्ध नही कराई थी और ना ही कोई सुरक्षा के अन्य साधन उपलब्ध कराए थे। पूरी जांच के बाद पुलिस ने ठेकेदार दीपक पिता बाबूलाल के खिलाफ अपराध धारा 106 (1) बीएनएस का प्रकरण दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button