क्राइम

बोतलों में बिक रहा 100 का आधा लीटर पेट्रोल, कलेक्टर ने कराई कार्रवाई

रतलाम
डीजल पेट्रोल की किल्लत के चलते अब इनकी कालाबाजारी का दौर शुरु हो चुका है। इस कालाबाजारी में कुछ पंप संचालक और यहां काम करने वाले कर्मचारी भी शामिल होना बताए जा रहे है।
बुधवार सुबह बाजना थाना क्षेत्र में कुछ लोग बोतलों में आधा आधा लीटर पेट्रोल भर के 100-100 रुपए में बेच रहे थे। इस मामले की शिकायत कलेक्टर श्रीमती मिशासिंह को मिली तो उन्होने त्वरित कार्रवाई करते हुए तहसीलदार सहित अन्य अमले को तुंरत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
फूड और जिला प्रशासन के अमले ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रतलाम बाजना रोड़ स्थित त्रिवेणी हास्पीटल के आसपास एक ठेले पर बोतलों में भर के पेट्रोल बेचने वाले जगदीश नामक युवक पर कार्रवाई की है। बताया जाता है कि बाजना में स्थित पेट्रोल पंपों पर ईधन की किल्लत होने के बाद बीते कुछ दिनों से जगदीश सहित अन्य लोग पेट्रोल की काला बाजारी खुलेआम करते आ रहे है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बाजना में आज कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्रवाई के बाद आसपास के कालाबाजारियों में भी हडक़ंप मचा हुआ है। खुले में पेट्रोल बेचने वाले के खिलाफ जिलाधीश को भी प्रतिवेदन दिया गया है, साथ ही बाजना थाने में भी शिकायत दर्ज कराई गई है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों ही जिला प्रशासन ने बोतल,ड्रम आदि में पेट्रोल डीजल बेचने पर प्रतिबंध लगाया था, इसके बावजूद कुछ लोग खुले रुप से इस ईधन की कालाबाजारी कर रहे है। कलेक्टर के अनुसार ऐसे मामलों को प्रशासन गंभीरता से लेकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है।

Related Articles

Back to top button