रुपए दोगुने करने के लालच में रेलकर्मी ठगी का शिकार हुआ

रतलाम
डीजल शेड में टीएचएन के पद पर कार्यरत एक रेलकर्मी अपने रुपए दोगुने कराने के चक्कर में एक कंपनी के हाथों आँन लाईन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हुआ, मामले की जांच जीआरपी कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार रेलकर्मी कन्हैयालाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि डार्बिन रिटेल एफिलेटिट लाँगिन के नाम से आनलाईन प्लेटफार्म है। जिसमें इन्होने रुपए दोगुने करने के लोभ में लाखों रुपए की राशि आँनलाईन ट्रांसफर की थी। जब इन्होने ऑनलाईन कंपनी का पता निकाला तो अंधेरी मुंबई का पता बताया जा रहा हैै।
बताया जाता है कि फरियादी ने इस मामले की शिकायत 9 जनवरी 2026 को ऑनलाईन साइबर क्राईम थाना भोपाल में की थी मैंने पैसे डबल करने के लालच में अपने फोन पे से कंपनी डार्बिन प्लेटफार्म गोल्ड एंड माइनिंग का खाते में राशि जमा कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि 18 सितम्बर 2021 को कुल 118000/ रूपये मैंने डार्बिन प्लेटफार्म पर अपने फोन पे से रूपये डबल करने हेतु डाले थे। इसके बाद कंपनी से इन्हे कुल राशि 70873 रूपये आए भी मगर 47127 रूपये आज तक नही आए है।
पुलिस ने जांच में पाया है कि फरियादी के 1,18,000 रूपये में से 70,873 रूपये प्राप्त हो गए हैं और 47,127 रूपये की राशि प्राप्त होना शेष है । इस जांच के बाद अपराध धारा 318(4), 319(2) बीएनएस का पाया जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
