क्राइम

परिवार लघुशंका के लिए गया और मोटर साईकल सहित आभूषण गायब हुए

रतलाम
बाजना के मानखेड़ा में रहकर खेती किसानी करने वाले एक व्यक्ति को अपने परिवार सहित लघुशंका के लिए जाना मंहगा पड़ गया। जब ये घर लौटते समय लघुशंका के लिए जंगल की तरफ गए उसी दौरान सडक़ किनारे खड़ी इनकी मोटर साईकल और इस पर आभूषण व दस्तावेजों से भरी थैली अज्ञात बदमाश लेकर फरार हो गया।
फरियादी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि गत 26 मई को यह अपनी दो बेटियों के साथ ग्राम हालीवाड़ा में रहने वाले रिश्तेदार के यहां नौतरा कार्यक्रम में गया हुआ था। कार्यक्रम निपटने के बाद जब यह अपने मोटर साईकल एचएफ डीलक्स से अपने घर की तरफ लौट रहे थे, तभी माताजी घाट व माही पुल के बीच रतलाम बाजना रोड पर ग्राम राजापुरा माताजी के समीप लघुशंका के लिए लगभग 7.30 बजे सडक़ किनारे रुके थे। मोटर साईकल में चाबी लगी हुई थी और गाड़ी के हैंडल पर प्लास्टिक की थैली में इनकी बेटी की चांदी की साकली, कंदौरा, इनका आधारकार्ड और बैंक की पासबुक रखे हुए थे।
जब ये तीनों लघुशंका से निपट कर वापस गाड़ी की तरफ आए तो पता चला कि इनकी बाईक और इसकी टंगी थैली गायब है। फरियादी के अनुसार इनकी बाईक की कीमत 45 हजार रुपए है वही आभूषण भी हजारों की कीमत वाले है। पुलिस शिकायत के बाद आरोपितों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Back to top button