रतलाम एसपी ने 5 लाख ले लिए है ? मुझे 3 लाख दे दों केस मजबूत करा दूगा ?

रतलाम
जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनिया में बीते दिनों गोबर फेकने की बात पर हुए विवाद के चलते आरोपित ओमप्रकाश व इसके परिवार वालों के हमले से घायल कैलाश गुर्जर की मौत हो गई थी और इनकी पत्नी और बेटा घायल होकर उपचाररत है। इसी बीच मृतक कैलाश गुर्जर के परिजन के मोबाईल पर सूचना आती है कि आरोपी पक्ष ने 6 आरोपितों में से 5 को बचाने के लिए एसपी साहब को पांच लाख रुपए दे दिए है? अगर तुम मुझे तीन लाख रुपए दे दो तो मै केस मजबूत कराके सभी आरोपितों को सजा भी दिलवा दूगा। इसलिए जल्द से जल्द तीन लाख रुपए लेकर एसपी कार्यालय आ जाना।
मृतक के बेटे पास मोबाईल तब आया जब वह मृतक कैलाश का अंतिम संस्कार जमुनिया ग्राम के मुक्तिधाम में कर रहा था। सूत्रों के अनुसार फरियादी के पास मोबाईल नं.95166-33530 से मुझे फोन आया और सामने वाला बोला कि आरोपी पक्ष ने केस कमजोर करने और सिर्फ एक आदमी पर केस बनाने और पांच आदमी को बचाने के लिए एसपी सर को पांच लाख रुपए दे दिए अगर आप मुझे तीन लाख रुपए दे दो तो मै केस मजबुत करवा दुंगा और सभी लोगो को सजा करवा दुंगा ।
फोन करने वाले व्यक्ति से फरियादी के काका सुनिल गुर्जर ,मेरे फुफाजी राजेश गुर्जर ,मेरे भुआ के लडके कपिल गुर्जर ने भी बात की तो वह बोला कि तीन लाख रुपए लेकर एसपी आँफिस आ जाना वहां तुम्हारा काम हो जाएगा और केस मजबूत करा के सभी आरोपितों को सजा दिलवा देगे।
जब फोन कर तीन लाख रुपए मांगने वाला व्यक्ति मृतक कैलाश के परिजनों को डराने धमकाने लगा तो इन्होने ने मामले की सूचना संबधित थाने में देने का निर्णय लिया और मृतक का उठावना करने के बाद शिकायत थाने में दर्ज कराई है। मामले की जांच थाने के एएसआई कर रहे है।
गौरतलब है कि बीते दिनों मामूली बात पर हुए विवाद के दौरान जब पड़ोसियों के बीच हथियार चले तो मृतक कैलाश, इनकी पत्नी राजूबाई और और बेटा विमल घायल हुए थे। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं सहित 6 आरोपितों पर हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। सभी आरोपी सरवड़ जमुनिया के रहने वाले है।
