Product by Red Chilis

पार्षद सलीम की शिकायत अब दिल्ली के दरबार में,महापौर ने राहुल गांधी को लिखा पत्र

 

रतलाम नगर परिषद के साधारण सम्मेलन की कार्रवाई के दौरान वीर सावरकर को देशद्रोही कहने वाले कांग्रेस पार्षद सलीम बागवान की मुसीबते अब बढ़ती जा रही है। थाना स्टेशन रोड़ ने जहां इनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है, वही महापौर प्रहलाद पटेल ने लोकसभा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को मय प्रमाण के शिकायत दर्ज कराते हुए सलीम बागवान पर संगठनात्मक स्तर से कठोर कार्रवाई की मांग की है।
महापौर प्रहलाद पटेल ने राहुल गांधी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि रतलाम नगर निगम में आयोजित सम्मेलन की कार्यवाही की दौरान कार्यसूची के विषय लायसेंस शुल्क वृद्धि पर अपने विचार प्रकट किये जाने के दौरान सलीम मो.बागवान कांगेस पार्षद (वार्ड क्रमांक 24) द्वारा वीर सावरकर जी महापुरूष को वर्ग विशेष एवं देशद्रोही होने संबंधी अमर्यादित टिपण्णी की गई जिसपर सदन में भारी हंगामा हुआ। इस पर मा.अध्यक्ष (स्पीकर) द्वारा आसंदी से 3- 4 बार श्री बागवान को सदन से चले जाने हेतु निर्देश दिये गये किन्तु इनके द्वारा स्पीकर के निर्देश को अनसुना किया जाकर काग्रेस पार्षद दल के अन्य सदस्य द्वारा भी इनका पक्ष लेकर निगम सम्मेलन से बर्हिगमन किया गया। जो सदन की गरिमा के विपरित होकर कांग्रेस पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है। श्री वीर सावरकर जी हमारे देश के महापुरूष होकर देश की आजादी के अग्रसर क्रांतिकारी के रूप में अपनी विशिष्ठ भुमिका निभाई तथा देश की स्वतंत्रता प्राप्ति में उन्होंने श्री पटेल ने पत्र में उल्लेख किया है कि सलीम मो बागवान द्वारा श्री वीर सावरकर को किसी पार्टी का नेता देशद्रोही बतलाया गया जो संकिर्ण विचारधारा एवं खराब मानसिकता का परिचायक है। इनके द्वारा श्री वीर सावरकर जी की पवित्र छवि को धूमिल किया जाकर नगर व जिले के धार्मिक तथा सामाजिक भावनाओं को भडक़ाने का एवं अशांति फैलाने का प्रयास किया गया है। जो निश्चित रूप से अपराध की श्रेणी में आता है। साथ ही काग्रेस जैसे राष्ट्रीय दल का सदस्य व पार्षद होने के नाते पार्टी नकारात्मक छवि को प्रदर्शित कर रहा है।
निगम सम्मेलन में उक्त घटनाक्रम घटित होने पर भारतीय जनता पार्टी के पार्षद एवं मेयर इन काउंसिल सदस्य विशाल शर्मा द्वारा एफआईआर दर्ज करवाई गई तथा आगामी कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन से आग्रह किया गया है।

श्री पटेल ने राहुल गांधी को विस्तृत जानकारी भेज कर अनुरोध किया है कि सम्पूर्ण स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए काग्रेस पार्टी के पार्षद सलीम मो.बागवान के विरूद्ध पार्टी द्वारा कठोर कार्यवाही की जाकर पार्टी से निष्काषित किया जावें तथा पार्टी के अन्य सदस्यो जिनके द्वारा इनका पक्ष लिया गया उनके विरूद्ध भी अनुशांसनात्मक कार्यवाही की जावें। ताकि भविष्य में देश के महापुरूष के विरूद्ध कोई भी अमर्यादित व अभ्रद टिपण्णी करने का साहस न करें।

Related Articles

Back to top button