क्राइम

पीएमओ का अधिकारी ? 6 शादियां कर 30 गर्लफ्रेंड रखी

ओडिशा सीआईडी पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने ओडिशा के जाजपुर जिले के ने उलपुर इलाके से कश्मीर के  37 वर्षीय व्यक्ति सैयद ईशान बुखारी उर्फ डॉ. ईशान बुखारी नामक एक ऐसे बदमाश को हिरासत में लिया है जो खुद को कभी तो  एक न्यूरो विशेषज्ञ,  कभी सेना डॉक्टर, प्रधान मंत्री कार्यालय का अधिकारी और कुछ उच्च पदस्थ राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों का करीबी सहयोगी बता कर लोगों को ठगा करता था, इसने विभिन्न राज्यों में छह शादियां की और 30 गर्लफ्रेंड थी. वह वेबसाइटों/ऐप्स पर काफी एक्टिव था
एसटीएफ महानिरीक्षक (आईजी) जय नारायण पंकज ने कहा कि बुखारी धोखाधड़ी और जालसाजी के एक मामले में कश्मीर पुलिस को वांछित था और उसके खिलाफ एक गैर-जमानती वारंट लंबित है. गिरफ्तारी के बाद इसके पास से विभिन्न अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से प्राप्त की गई मेडिकल डिग्रियों सहित कई फर्जी दस्तावेज जब्त किए गए थे.
एसटीएफ आईजी ने कहा, कुछ खाली हस्ताक्षरित दस्तावेज/शपथपत्र/बांड, कई पहचान पत्र, एटीएम कार्ड, खाली चेक, आधार कार्ड, विजिटिंग कार्ड भी जब्त किए गए हैं. वरिष्ठ एसटीएफ अधिकारियों ने कहा कि आरोपी के राष्ट्र-विरोधी तत्वों के साथ कुछ संबंध थे, लेकिन उसकी सटीक भूमिका की विस्तृत जांच की जरूरत है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button