बेटे की चाहत में हैवान बनी पति, पत्नी को दी दर्दनाक मौत


बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं के नारों के साथ भले ही आमजन को जागरुक कर बेटियों का मान बढ़ाने और बेटियों को बेटों से कमतर नही मापने की बाते की जाती हो, मगर आज भी कई लोग ऐसे है जो बेटों को ही महत्व देते आ रहे है। ग्वालियर में रहने वाली एक महिला का कसूर इतना सा था कि उसे संयोग से एक के बाद एक दो बेटियां हो गई। इस बात से महिला का पति इतना खफा हो गया कि उसने अपनी पत्नी को दर्दनाक मौत दे डाली।
मामला ग्वालियर शहर के मुरार एमएच चौराहा सुतारपुरा का है। जहां रहने वाले निवासी दशरथ पाल का एक मकान सिरोल थाना क्षेत्र के हुरावली इलाके में है. मकान खाली होने की वजह से परिवार के सदस्य सप्ताह में एक बार जाकर साफ-सफाई कर आते हैं, पिछले दिनों दशरथ अपनी पत्नी सृष्टि को लेकर घर की सफाई करने के लिए ले गया था. इस बीच दशरथ के छोटे भाई मनीष के मोबाइल पर हुरावली के उनके पड़ोसी का फोन आया और उसने बताया कि किसी महिला के रोने की आवाज अंदर से आ रही है और बाहर से ताला पड़ा है.
मनीष ने घटना स्थल पर देखा तो पाया कि भाभी सृष्टि बदहवास पड़ी थी, मनीष इसे लेकर अस्पताल दौड़ा, वहां इसका इलाज भी हुआ मगर कुछ देर बाद महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन की शादी को 10 साल हो गए थे. उसने दो बेटियों को जन्म दिया था, लेकिन बेटा नहीं होने पर उसका पति दशरथ उसे बेरहमी से पीटता था और हत्या से तीन दिन पहले भी उसे काफी पीटा गया था। इसके बाद दशरथ ने अपनी पत्नी का गला दबाया और उसे मरा समझ कर बंद कमरे में छोड़ गया था। मगर महिला जिंदा थी और इसके रोने की आवाज आने के बाद मामले का खुलाशा हुआ था। पुलिस ने दशरथ के खिलाफ पर्याप्त सबूत एकत्र कर प्रकरण दर्ज किया है।
