गोला बारुद बनाने वाली फेक्ट्री में विस्फोट, 9 की मौत कई घायल

नागपुर के बाजार गांव इलाके में डिंफेस के लिए गोला बारुद और ड्रोन बनाने वाली कंपनी में आज सुबह हुए विस्फोट के दौरान 6 महिलाओं सहित 9 लोगों की मौत हो गई है।
मिल रही जानकारी के अनुसार विस्फोट सोलार इन्ड्रस्टीज की कास्ट बूस्टर युनिट में उस समय हुआ है, जब मजदूर रक्षा सामग्री की पैंकिंग का काम कर रहे थे। कंपनी के चेयरमेन सत्यनारायण नुवाल के अनुसार विस्फोट सुबह 9 बजे हुआ है, मरने वालों की संख्या के संबध में अभी स्पष्ट कुछ नही कहां जा सकता है। विस्फोट के बाद कंपनी के मुख्य दरवाजे पर लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है। विधायक अनिल देशमुख ने घटना पर दुख जताया है।कंपनी की बाजारगांव में करीब 2 हजार एकड़ में बड़ी यूनिट है। सूत्रों ने बताया कि बाजारगांव स्थित कंपनी की इमारत नष्ट हो गई।
मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए मुआवजा दिए जाने की भी बात सामने आई है। बताया जाता है कि विस्फोट में कई मजदूरों के गंभीर रुप से घायल होने की संभावना है।
