Uncategorized

सर तन से जुदा, अजमेर वाया पाकिस्तान: पूर्व फौजी ने रची खुद के अपहरण की साजिश

परिवार और आर्थिक तंगी से परेशान पूर्व फौजी खुद को घर से अलग करना चाहता था.

 

सर तन से जुदा, अजमेर वाया पाकिस्तान का मैसेज मोबाईल पर आने के बाद एक पूर्व फौजी अपने घर से लापता हो गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और इस फौजी को सकुशल बरामद कर लिया है। पूछताछ में इसने बताया कि यह संविदा आधार पर कही सिक्यूरिटी गार्ड की नौकरी करता है, मगर परिवार और आर्थिक कारणों से इसने फर्जी मैसेज कर खुद के अपहरण की साजिश रची थी।
सुल्तानपुरी इलाके के रहने वाले राजेंद्र प्रसाद के परिवार ने 7 नवंबर को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आखिरकार राजेंद्र को सराय रोहिल्ला रेलवे पर पाया।
मामला दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके का है जहां रहने वाले पूर्व फौजी राजेंद्र प्रसाद ने खुद पर कर्ज होने के कारण यह कहानी रची थी। उसने अपने फोन से सर तन से जुदा, अजमेर वाया पाकिस्तान का वॉट्सऐप मैसेज और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के झंडे व कुछ क्लिपिंग का फोटो लगा हुआ मैसेज घर पर भेजा था। इस मामले की शिकायत और राजेन्द्र की गुमशुदगी दर्ज हुई और पुलिस ने खोजबीन शुरु की थी। इस पड़ताल में राजेन्द्र रोहिल्ला स्टेशन पर पाया गया था।
पूछताछ करने पर राजेंद्र ने बताया कि वह अपने परिवार और आर्थिक समस्याओं को लेकर तनाव में था, इसलिए वह घर से दूर रहना चाहता था। उसने यह भी स्वीकार किया कि उसने खुद ही अपने फोन से अपने परिवार को धमकी भरे मैसेज भेजे थे।
राजेंद्र प्रसाद की छोटी बेटी गुलशन ने बताया कि उसके पिता संविदा पर प्रेम नगर स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात हैं। सोमवार को सुबह करीब 6 बजे घर से स्कूल के लिए निकले थे। वह हमेशा दो-ढ़ाई बजे तक घर लौट आते थे, लेकिन सोमवार को शाम तक घर नहीं लौटे। इसके बाद राजेंद्र प्रसाद के दामाद अश्विनी कुमार स्कूल गए तो पता लगा कि वह छुट्टी होने के तुरंत बाद ही चले गए थे। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुलशन की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली थी और आखिरकार पूर्व फौजी घर लौट आया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button