Uncategorized

काली करवा चौथ:पति ने शमशान में ढोली से करवा दिया पत्नी का पोस्टमार्टम

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, दहेज की मांग को लेकर पति अक्सर करता था मारपीट

 

जबलपुर के पनानगर में वाले सोनू पटेल के साथ राधा की शादी लगभग डेढ़ साल पहले हुई थी। वह शादी के बाद पहली मर्तबा करवा चौथ का व्रत करने के लिए लालायित थी। उसके पेट में नन्हा बच्चा भी नई दुनिया देखने का इंतजार कर रहा था, मगर पति और ससुराल वालों की दहेज लोभी प्रवृति ने उसे दर्दनाक मौत दे डाली। राधा को मारने के बाद पति ने शमशान में एक ढोली के माध्यम से मृतिका राधा का पेट ब्लैड से कटवा कर उसनें से मरा हुआ बच्चा निकलवाया और बगैर किसी विधि विधान से इनका अंतिम संस्कार कर दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद राधा के परिजनों ने हंगामा किया तो पुलिस अब कार्रवाई करने में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार सोनू पटेल ने राधा से विवाह करने के बाद से ही उस पर दहेज लाने का दबाव बनाना शुरु कर दिया था, इसी बात पर वो अक्सर राधा के साथ मारपीट करता आ रहा था। इसी बीच गत माह राधा की अचानक मौत हो गई। राधा की मौत की खबर सुनकर ससुराल आए इसके परिजनों ने मृतिका के शरीर पर चोट के निशान देख कर पोस्टमार्टम कराने की बात कही तो सोनू और इसके परिजनों ने राधा के मायके वालों को डरा धमका कर भगा दिया और मुंह बंद करने की चेतावनी दे डाली। इस पर राधा के परिजन शांत हो गए और उन्होने पुलिस को भी इसकी सूचना देना उचित नही समझा।
इधर गुपचुप तरीके से गर्भवती राधा का अंतिम संस्कार करने की तैयारी की और कुछ लोगों के साथ इसका शव मुक्तिधाम ले गया। जहां अंतिम यात्रा के साथ गए ढोली को इसने साधारण ब्लैड देकर राधा का पेट काटने की बात कही। ढोली ने भी ब्लैड से राधा का पेट चीर कर उसनें से बच्चा निकाल दिया। इसके बाद सोनू पटेल ने दोनों की देह को आग के हवाले कर दिया।
इधर जब राधा का पेट चीरा जा रहा था, उस दौरान किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडिय़ों मोबाईल से ले लिया और राधा के परिजनों को भेज दिया। इस वीडिय़ों के आने के बाद राधा के परिजनों ने पुलिस की शरण ली और पुलिस के आला अधिकारियों ने इस घटनाक्रम की जांच के आदेश संबधित थाना क्षेत्र की पुलिस को देकर दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button