Uncategorized
हादसे पर हादसा: घायलों को ले जा रही एम्बुलेंस को टक्टर मारी, 5 की मौत, 12 घायल
मुंबई के बांद्रा-वर्ली लिंक पर हुए हादसे में आसपास खड़े लोग भी चपेट में आए

सडक़ पर एक हादसा हुआ जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी तो मौके पर एम्बुलेस पहुची। हादसे में घायल लोगों को एम्बुलेस में डाल कर अस्पताल ले जाने की तैयारी चल रही ही रही थी कि इसी सडक़ से गुजर रही एक तेज रफ्तार कार ने एम्बुलेंस को टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और आसपास खड़े करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार बांद्रा से वर्ली लन पर हुई सडक़ दुर्घटना के बाद घायलों को लेने आई एम्बेलस को जोरदार टक्कर मार देने के बाद कार तेजी से पलटी खा गई। घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है।
