शराबी चालक के कारण, उठ गई 26 अर्थियां, घरों में नही जले चूल्हे
मुंडन संस्कार में गए 45 में से 13 महिलाएं व 13 बच्चों की दर्दनाक मौत

यूपी के उन्नाव स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर में 12 साल बाद जन्मे बेटे की मान उतारने गए ग्राम कोरथा के 45 ग्रामीणों से भरी एक ट्रेक्टर ट्राली तालाब मेंं पलटी खा गई, इसमें सवार 13 महिलाए व 13 बच्चों की मौत हो गई और शेष लोग घायल है। जिस बच्चे की मान उतारी जा रही थी, उसका पिता टे्रक्टर चला रहा था, वह शराब के नशे में मदहोश था और ट्राली में बैठे इसके रिश्तेदार इसे गाड़ी चलाने के लिए मना कर रहे थे। हादसे में ट्रेक्टर चालक बच गया और फिलहाल फरार है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में सन्नाटा फैला हुआ है, किसी भी घर में चूल्हे नही जले है। मृतकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है, हर तरफ बदहवासी का वातावरण निर्मित है।
बताया जाता है कि घाटमपुर कोरथा गांव निवासी ज्ञानवती की दो बेटियां थी और उसे 12 साल बेटा पैदा हुआ था। पूर्व में ज्ञानवती ने चंद्रिका माताजी की मन्नत मानी थी कि वह नवरात्रि में मंदिर आकर बच्चे का मुंडन संस्कार करवाएगी। इस हादसे में ज्ञानवती ने अपनी एक बेटी को खो दिया है और बेटे को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। इस हादसे में ज्ञानवती ने अपने परिवार के 12 लोगों को खो दिया है।
हादसे के बाद मौके पर पुलिस के साथ ही एम्बुलेंस भी देरी से पहुची थी, जिस पर ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहां है कि समय पर सहायता मिल जाती तो कुछ जानों को बचाया जा सकता था। इधर ग्राम कोरथा में पसरे मातम के बीच केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व मंत्री राकेश सचान भी गांव पहुचे थे। मृतकों के परिवार में पसरे इस मातम को देख साध्वी निरंजन ज्योति की भी आँखे भर आई थी।

