मौत का भय दिखाया, भभूत में नशा मिलाया और 76 लाख ठगे
उज्जैन में रायपुर के परिवार से मिली कथित साध्वी ने साथी के साथ मिल कर किया कांड

रायपुर का एक परिवार दर्शन के लिए उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर आया, इसी दौरान परिवार की महिला ने एक अन्य महिला को साध्वी समझ कर अपना हाथ दिखाया तो साध्वी ने कहां की तुम्हारे घर में बुरा साया है और इससे किसी की मौत भी हो सकती है। साध्वी की बात से घबराए इस परिवार को घर में पूजा पाठ का उपाय बताया गया। इसके बाद यही साध्वी पूजा के नाम पर अपने पति के साथ रायपुर पहुच गई और भभूत के नाम पर परिवार के सभी सदस्यों को नींद की गोलिया दे दी। जैसे ही परिवार बैसुध हुआ वैसे ही साध्वी व इसका साथी 76 लाख के नकदी और आभूषण लेकर फरार हो गया। पुलिस को हुई शिकायत के बाद इन्हे हिरासत में लिया गया है। जानकारों की माने तो इस कथित साध्वी ने राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचंल, पंजाब, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में इसी तरह की ठगी की हैं।
भूत, बुरा साया और मौत का भय दिखा कर अब तक दर्जनों परिवारों को ठग चुकी जलगांव (महाराष्ट्र) निवासी सुषमा प्रभाकर उर्फ साध्वी ठग गिरोह की मास्टर माइंड है, वही गुजरात निवासी अशोक नाथूलाल इसका साथी है। इसने उज्जैन में रायपुर निवासी रेखा साहू के परिवार को माह फरवरी में बुरे साए और मौत का भय दिखा कर तीन मर्तबा रेखा साहू के घर गए और जून माह में रायपुर पहुच कर पूजा कराई थी। इस पूजा के दौरान साध्वी सुषमा ने परिवार वालों को भभूत के नाम पर नशीली गोलियों का पाउडर दिया और बेहोश करने के बाद केश व नकदी लेकर चार पहिया वाहन से फरार हो गई थी।

