क्राइम

अंकिता हत्याकांड: आरोपित भाजपा नेता एक्स्ट्रा सर्विस की एवज में दे रहा था, 10,000 रुपए

मृतिका के व्हाटशाप चेट को खंगालने पर पुलिस को मिली रही है जानकारी

 

किसान और पशु पालक पिता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मां एक भाई और इस छोटे से परिवार की पारीवारिक परिस्थितियों को बदलने के लिए उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता भंडारी ने एक रिर्जोट मे नौकरी की मगर उसे बाद में पता चला कि जहां वो नौकरी कर रही है वहां का भाजपा नेता उसकी देह का सौदा हर दिन 10,000 -10,000 रुपए में एक्स्ट्रा सर्विस के नाम पर कराना चाह रहा है। मृतिका ने अपने किसी मित्र को इस तरह का मैसेज किया। अब पुलिस ने भी इसकी पुष्टि की है।
उत्तराखंड में निष्काषित भाजपा नेता के बेटे के रिसॉर्ट में कार्यरत रिसेप्शनिस्ट की हत्या के मामले में ने रविवार को बताया कि युवती की व्हॉट्सऐप चैट की भी जांच की जा रही है. जांच में एक व्हॉट्सऐप चैट सामने आई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस चैट में युवती अपने दोस्त से कह रही है कि रिसॉर्ट का मालिक उस पर मेहमानों को एक्स्ट्रा सर्विस देने का दबाव बना रहा है.
एक वायरल चैट के मुताबिक, आरोप लगाया जा रहा है कि गेस्ट को एक्स्ट्रा सर्विस देने के बदले 10,000 रुपये दिए जाएंगे. व्हॉट्सऐप चैट में वनतारा रिसॉर्ट में स्पा ट्रिटमेंट देने के नाम पर एक्स्ट्रा सर्विस देने की बात की जा रही है.
इधर उत्तराखण्ड की बेटी का अंतिम संस्कार सात दिन बाद आज कर दिया गया है। यहां की जनता इतनी गुस्साई हुई थी कि कई लोग पोस्टमार्टम रुम के बाहर ही लेट गए। उनकी मांग थी कि सूबे के सीएम मृतिका के परिवार को एक करोड़ रुपए की सहायता और इनके भाई को सरकारी नौकरी का आश्वासन लिखित में दे। प्रशासन ने मृतिका के पिता को भी मनाया और जैसे तैसे अंकिता का अंतिम संस्कार हो पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button