Uncategorized

मालिक ने गालिया दी तो नौकर ने गला रेत कर हत्या कर दी

15 दिन पहले ही 22 साल के नौकर की लगी थी नौकरी

खबर गुरुग्राम से आ रही है जहां बीती रात एक शराबी मालिक की सेवा चाकरी में लगे नौकर को उस समय गुस्सा आ गया जब मालिक अपने खेत पर शराब पी रहा था और नौकर उसकी चाकरी कर रहा था। मालिक के सिर पर शराब चढ़ी तो उसने नौकर को गालिया देना शुरु कर दी, नौकर पहले तो मालिक की इन गालियों को सहन करता रहा मगर जब गालियों की बौछार तेज हुई तो उसने मालिक का गला रेत कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने छानबीन कर आरोपित को रविवार को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम में 42 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू से गला रेत कर हत्या करने के आरोप में उसके नौकर को गिरफ्तार किया है। आरोपी नौकर को करीब 15 दिन पहले की काम पर रखा गया था। पुलिस ने सोहना सदर थाने में हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी की पहचान कानपुर के रहने वाले पवन उर्फ छोटू (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने खुलासा किया है कि मृतक नशे की हालत में था और उसे गालियां दे रहा था, इसलिए गुस्से में आकर उसने उसकी हत्या कर दी।
मृतक का नाम सतीश यादव (42) था, जो पेश से किसान था और सोहना के वार्ड 10 में रहता था। उसका गांव जाखोपुर के पास एक खेत था और उसने लगभग दो सप्ताह पहले पवन को उसकी देखभाल के लिए काम पर रखा था।
घटना शनिवार रात की है, जब सतीश यादव अपने खेत में शराब पी रहा था और पवन उसकी सेवा कर रहा था। आधी रात के बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई और गुस्से में नौकर ने चाकू लेकर सतीश का गला रेत कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया था जिसे हिरासत में लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button