क्राइम
मुंडन कराने जा रहे परिवार की ट्राली तालाब में गिरी, 9 की मौत
हादसे में दर्जनभर से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित इटौंजा क्षेत्र में एक टेक्ट्रर ट्राली के तालाब में गिर जाने से इसमें सवार 9 लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से ज्यादा घायल होना बताए जाते पूरी घटना राजधानी इटौंजा क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि एक परिवार सोमवार को ट्रैक्टर ट्रॉली से बच्चे का मुंडन संस्कार कराने जा रहे थे. इसी दौरान लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलट गई.
बताया जा रहा है कि बच्चे के मुंडन संस्कार के लिए परिवार व रिश्तेदार कही जा रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुच कर बचाव कार्य शुरु कर दिए है।
