Uncategorized

पालघर-2: साधुओं के साथ मारपीट कर जख्मी किया

बच्चा चोरी के शक में टूट पड़ी भीड़,मथुरा के रहने वाले है साधु

महाराष्ट्र के पालघर जिले में भी 16 अप्रैल 2020 में साधुओं के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद एक बार फिर महाराष्ट्र की सीमा से कर्नाटक के बीजापुर से पंढरपुर शहर की ओर जा रहे साधुओं के साथ बच्चे की चोरी के शक में लोगो ने मारपीट कर उन्हे लहूलुहान किया है। मामले में पुलिस प्रकरण दर्ज नही होने की बात कही जा रही है।
घटना सांगली जिले के जाट तहसील के लवंगा गांव की बताई जा रही है।. यहां उत्तर प्रदेश साधु मथुरा के श्री पंचमनामा जूना अखाड़ा के रहने वाले 4 साधु चार पहिया वाहन में सवार थे, ये सभी . वे सोमवार को गांव में एक मंदिर में रुके थे. दूसरे दिन सुबह एक बच्चे से रास्ता पूछते समय ग्रामीणों को लगा की वे बच्चा चोर हैं. जिसके बाद ग्रामीण लाठी, डंडों से पीटने लगे.पुलिस की प्राथमिक पूछताछ के बाद साधु पंढरपुर के लिए निकल गए। घटना का वीडिय़ों वायरल होने के बाद पुलिस उस एंगल से भी मारपीट करने वालों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button